Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम पीला पंजा चला सूरजकुंड के समीप गांव खोरी में अवैध रूप से बनाई गई 125 झुग्गियों पर-ध्वस्त।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम ने आज गुरुवार को सूरजकुंड के समीप खोरी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। आज की इस तोड़फोड़ में दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से अवैध रूप से बनाई गई लगभग 125 झुग्गियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। यह तोड़फोड़ कल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इस तोड़फोड़ के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में एसडीओ विनोद सिंह मौजूद थे। जबकि तोड़फोड़ की कार्रवाई एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में उन की टीम ने की है।

निगम एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा ने आ जानकारी देते हुए बताया कि सूरजकुंड के समीप गांव खोरी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कुछ वर्ष पूर्व में खाली कराई गई थी, यहां मजदूर किस्म के लोग जो कि अलग -अलग प्रदेशों से रोजी रोटी कमाने के लिए आए जिनका अपना कोई ठिकाना नहीं हैं, वे लोग बार -बार तम्बू बना कर रहने लग जाते है , इसी के चलते समय पर यहां तोड़फोड़ की कार्रवाई करते रहते है , ताकि इनकी तादाद फिर से बढ़ न जाए , उनका कहना है कि उनकी तोड़फोड़ की कार्रवाई कल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। आज लगभग 125 झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : साइबर क्राइम ब्रांच ने विदेशों में नौकरी दिलाने का ऑनलाइन झांसा देकर 10 लाख रुपए ऐठने वाले 3 धोखेबाज को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पूर्व बॉयफ्रेंड ने पूर्व गर्लफ्रेंड और उसके नए बॉयफ्रेंड की स्विफ्ट कार में की थी गोली मारकर हत्या, 4 अरेस्ट -देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद : जान से मारने की नियत से शटर तोड़ कर दुकान में घुसे थे, फिर मैं क्या करता एक -एक करके दोनों पति-पत्नी की चाकू घोंप कर हत्या कर दी, खुलासा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x