Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

हरियाणा के युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु के रूप में सेवा करने का सुनहरा मौका

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरूग्राम :केन्द्र सरकार की अग्रिपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में अग्रिवीरवायु के रूप में सेवा करने के लिए हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, केंद्र शासित प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर तथा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
डीसी निशांत कुमार यादव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अग्रिवीरवायु इन्टेक 01/2024 के तहत ऑनलाइन पंजीकरण 27 जुलाई को प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा तथा 17 अगस्त, 2023 रात्रि 11 बजे बंद होगा। आवेदकों को 250 रुपये पंजीकरण व परीक्षा शुल्क के रूप में जमा करवाने होंगे पंजीकरण के लिए https://agnipathvayu.cdac.in पोर्टल पर लॉग ऑन करना होगा।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार केंद्रीय या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित, भौतिकी व अंग्रेजी विषय के साथ इंटरमीडिएट/10 $ 2/समकक्ष परीक्षा कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंकों के साथ व अंग्रेजी में कम से 50 अंक के साथ उत्तीर्ण हो या पॉलिटेक्निक संस्थानों से 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स  बशर्ते की  इंटरमीडिएट /मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50 अंक हो या मान्यता प्राप्त बोर्ड से गैर-व्यावसायिक विषय(भौतिक विज्ञान और गणित) के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम  कुल मिलाकर 50 अंकों के साथ उत्तीर्ण हो। व्यावसायिक  पाठ्यक्रम में अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक प्राप्त हो, यदि व्यावसायिक  पाठ्यक्रम अंग्रेजी नहीं है तो  इंटरमीडिएट /मैट्रिकुलेशन में अंग्रेजी में कम से कम 50 अंक हो।डीसी ने बताया कि विज्ञान विषयों के अलावा किसी की स्ट्रीम मे 50 प्रतिशत अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्ड से  इंटरमीडिएट/10 $ 2/समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 27 जून 2003 व 27 दिसम्बर, 2006 के बीच  होनी चाहिए दोनों तिथियां सम्मिलित।

Related posts

नाबालिग लड़की ने बलात्कार करने से मना किया तो उसे जलाने की कोशिश की, के जुर्म में एक शख्स को किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

पति ने अपनी 23 वर्षीय पत्नी की आज गला दबाकर हत्या कर दी, सनसनीखेज वारदात के वक़्त दोनों बच्चे स्कूल गए थे।

Ajit Sinha

दिल्ली, नोएडा फरीदाबाद व गुरुग्राम में बे मौसम बारिश और ओलाबृष्टि ने बढ़ाई मुश्किलें, कई जाम, कही किसानों फसल नष्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x