Athrav – Online News Portal
खेल गुडगाँव

राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ के तहत गुरुग्राम में आर्चरी तथा ताई-क्वांडो खेल प्रतियोगिताओं का हुआ शुभारंभ


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 के तहत गुरुग्राम के एसडीएम  रविंद्र यादव ने सोमवार को सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आर्चरी तथा ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।एसडीएम रविंद्र यादव ने स्टेडियम में उपस्थित खेल प्रतिभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की खेल प्रतिभाएं वैश्विक स्तर पर देश का नाम रोशन कर रही हैं। वहीं देश मे भी हरियाणा की स्पोर्ट्स स्टेट के रूप में एक नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि युवावस्था में आपका कोई भी फील्ड हो, उसमे लक्ष्य निर्धारण अत्यंत आवश्यक है। आपको अपने लक्ष्य को एक विजन एवं संकल्प के साथ अपने जीवन में परिवर्तित करना होगा।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के द्वारा बनाई गई खेल नीति से खिलाड़ियों को निरंतर फायदा हो रहा है। जिसका देश के अन्य राज्य भी अनुसरण कर रहे है। एसडीएम ने कहा कि हरियाणा के बच्चे प्रतिभा के धनी है आप जो संकल्प अपने जीवन में अवतरित कर लेंगे तो आपको सिद्वि अवश्य मिलेगी। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई करते हुए उनको शपथ भी दिलवाई। शुभारंभ कार्यक्रम में खिलाड़ियों द्वारा भव्य मार्च पास्ट आयोजित किया गया वहीं विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की।कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि गुरुग्राम में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में राज्य के समस्त जिलों से खिलाडी भाग ले रहे हैं । इस अवसर पर जिला खेल कार्यालय के सभी प्रशिक्षक मौजूद रहें।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग:आधुनिक और व्यवसायिक खेती में सरकार द्वारा पोषित योजनाओं से जिला में बदल रही बागवानी की तस्वीर

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: मेसर्स सैपसेट प्रॉपर्टीज लिमिटेड और सुपरटेक लिमिटेड के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Ajit Sinha

स्मार्ट मीटर प्रीपेड करवाएं, छूट का लाभ पाएं और खुद करें मॉनिटरिंग- पीसी मीणा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x