Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

ब्रेकिंग न्यूज़: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम शिकायतों का शीघ्र करेगा निवारण – पीसी मीणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधित शिकायतों का शीघ्र ही निवारण करेगा। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक पीसी मीणा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंता एवं कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधित सभी शिकायतों का निवारण करें।उन्होंने बताया कि बिल्लिंग सॉफ्टवेयर को अपग्रेड किया गया है।

अब उपभोक्ताओं की बिलिंग बनने का डाटा जारी होने के बावजूद भी बिल ठीक किए जा सकते हैं और अपडेट भी किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की बिल रीडिंग, हाई बिल्ड, मीटर बदलने, नए कनेक्शन और डिस्कनेक्शन से संबंधित सभी शिकायतें खत्म होनी चाहिए। उन्होंने आगामी अवकाश के दिनों में भी सब डिवीजन के कार्यालय लगाने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

सभी ऑपरेशन सर्कल के अभियंता 30 सितंबर 2022 तक सभी उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधित शिकायतों को खत्म करें। उपभोक्ताओं की अन्य सभी प्रकार की शिकायतों को कम से कम किया जाए। आज की बैठक में सीबीओ मुख्यालय एवं सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण एवं कार्यकारी अभियंता शामिल रहे।

Related posts

गुरुग्राम: एक व्यापारी का अपहरण कर 20 लाख रूपए की मांग करने के तीन आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

गैंगस्टर पति का भय दिखाकर जबरन वसूली करने की वारदात को अंजाम देने में शामिल गैंगस्टर (अमित डागर) की पत्नी गिरफ्तार।

Ajit Sinha

नए कनेक्शन की सर्विस केबल बिजली निगम उपलब्ध करवाएगा – अमित खत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x