Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मुंह में भगवान का नाम और काम राक्षसों वाले, महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में कथा वाचक गिरफ्तार

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नॉएडा : मुंह में भगवान का नाम और राक्षसों जैसे कृत करने वाले कथा वाचक को दादरी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। पीड़ित महिला उसके पास अपने बेटे के इलाज के लिए गई थी, आरोपी बच्चों को ठीक करने का झांसा देकर उसके साथ एक साल से लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा और विरोध करने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कथा वाचक मनोज शास्त्री को नगर पालिका दादरी के पास से गिरफ्तार किया है।

पुलिस गिरफ्त में खड़ा ये शख्स मनोज शास्त्री कथा वाचन का काम करता है एक साल पहले करीब ग्रेटर नोएडा के सेक्टर एक में आयोजित भागवत कथा के दौरान पीडित महिला उससे मिली थी और उसने बताया कि उसका बेटा जन्म से ही बोल नहीं पाता है। मनोज शास्त्री ने महिला को आश्वासन दिया कि उसके बच्चे को वह तांत्रिक विद्या से ठीक कर देगा। महिला का आरोप हैं कि उपचार और तांत्रिक विद्या के नाम पर उसका दैहिक शोषण करने लगा। जब महिला ने अपने पति से शिकायत करने की बात की तो उसने उसे जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित महिला का कहना है कि वह उसे लगातार फोन पर अश्लील बातें करता था और उसके घर पर भी आने लगा, वह महिला के पति को नशीली गोलियां खिला कर बेहोश करने के बाद उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़ित महिला ने आखिरकार हिम्मत जता कर इसकी शिकायत दादरी थाने में कर दी इसके बाद पुलिस ने कथा वाचक मनोज शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

अपना रौब कायम करने के लिए अपनी थार गाड़ी पर पुलिस की लाइट लगाकर घूम रहा था,पुलिस 52 हजार का किया चालान।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 टीम की हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़, बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी की मौत।

Ajit Sinha

सिल्वर जुबली मेगा हेल्थ मेले में की गई 1220 लोगों की जांच, 20 से ज्यादा कंपनियों ने किया दवाओं का वितरण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x