
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज मंगलवार को करीब 30 एकड़ भूमि पर विकसित एक अवैध कॉलोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह अवैध कॉलोनी गांव प्याला, फरीदाबाद में स्थित है। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई है। डीटीपी एन्फोर्स्मेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी का कहना है कि अवैध कॉलोनियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उनकी ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव प्याला में लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से 1 कॉलोनी विकसित की गई थी, जिसमें 10 अवैध मकान, (जिनमें 2 औद्योगिक शेड शामिल हैं), 14 बाउंड्री वॉल, 4 डीपी सी, 1 कंटेनर तथा कच्चे सड़क के नेटवर्क बने हुए थे, को उनकी टीम ने आज उनकी देखरेख में एक बुलडोजर की सहायता से पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

