Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा सरकार ने आईएएस, आईआरएस और एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से एक आईएएस, एक आईआरएस और 9 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे ललित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का प्रशासक (मुख्यालय) नियुक्त किया गया है। हरियाणा कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक तथा हरियाणा स्वास्थ्य सुविधाएं निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, आईआरएस -आईटी, विवेक अग्रवाल को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक एवं सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। स्थानांतरित किए गए एचसीएस अधिकारियों में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हिसार के जोनल प्रशासक जगदीप सिंह को सहकारी चीनी मिल, पानीपत का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।

सोनीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) निर्मल नागर को गन्नौर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। नगर निगम, मानेसर की संयुक्त आयुक्त अलका चौधरी को नगर निगम, एनआईटी फरीदाबाद का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है। बाढ़डा के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वीरेंद्र सिंह को सिवानी का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग का उप सचिव लगाया गया है। जिला परिषद, महेंद्रगढ़ तथा डीआरडीओ, महेंद्रगढ़ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त मनोज कुमार-II को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। सिवानी के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुरेश कुमार को बाढ़डा का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। तोशाम के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) हरबीर सिंह को भिवानी का सिटी मजिस्ट्रेट लगाया गया है। रादौर के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अमित कुमार-II को सोनीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज फरीदाबाद पुलिस के सब इंस्पेक्टर रामबीर सिंह और एक पटवारी के खिलाफ केस दर्ज करने के दिए आदेश।  

Ajit Sinha

अपने समर्थक कार्यकर्ताओ के साथ विताया नरेन्द्र गुप्ता ने पूरा दिन कहा : कार्यकतार्ओं के विश्वास पर खरा उतरना। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा व उपायुक्त विक्रम सिंह ने लिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों का जायजा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x