Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

अपना रौब कायम करने के लिए अपनी थार गाड़ी पर पुलिस की लाइट लगाकर घूम रहा था,पुलिस 52 हजार का किया चालान।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
लोगों के बीच अपना धाक जमाने के लिए लोग कानून को भी अपने हाथ में लेने से नहीं हिचकते हैं. ऐसा ही एक मामले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज-2 सोसाइटी में देखने को मिला जब एक शख्स को अपनी थार गाड़ी पर पुलिस की लाइट लगाकर घूम रहा था. उसी दौरान कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.  वीडियो वायरल होने के बाद थाना बिसरख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थार चालक को हिरासत में ले लिया और थार गाड़ी का 52000 का चालान काटकर उसे सीज कर दिया।

 बिसरख थाने में पुलिस की गिरफ्त खड़े थार चालक का नाम देवांशु आनंद है। देवांशु  लोगों के बीच अपना रौब कायम करने के लिए अपनी थार गाड़ी पर पुलिस की लाइट लगाकर घूम रहा था, मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वीडियो वायरल होने के बाद थाना बिसरख की ने तुरंत कार्रवाई की और थार गाड़ी को कब्जे में ले लिया और देवांशु को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच पुलिस ने थार गाड़ी का इस प्रकार गैर कानूनी इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई करते हुए 52 हजार का चालान कर, थार गाड़ी सीज भी कर लिया है.

Related posts

अपने मालिक का 15 लाख रूपए नकद लेकर भागने वाले नौकर व अविवाहित 3 बेटियों का पिता अरेस्ट-15 लाख कैश बरामद।

Ajit Sinha

गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड स्थित एक मन्नत पार्क से रेब पार्टी में झूम रहे 50 लड़के -लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा। 

Ajit Sinha

तीन साल के मासूम लड़के का अपहरण कर मांगी 75 लाख की फिरौती, पुलिस ने छह घंटों के अंदर किया सकुशल बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x