Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-30 टीम की हरिद्वार में बदमाशों के साथ मुठभेड़, बदमाशों की गोली से एक पुलिस कर्मी की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच-सेक्टर -30 की टीम हरिद्वार के पंतद्वीप पार्किंग में बदमाशों को पकड़ने गई थी, पर वहां पर बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, मिली जानकारी के मुताबिक बदमाशों के द्वारा चलाई गई गोली क्राइम ब्रांच के एक पुलिस कर्मी के सर में लग गई, और वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा, गंभीर अवस्था में उसे नजदीक के एक निजी हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मरने वाले पुलिस कर्मी का नाम संदीप हैं और ड्राइवर के पद काम करता था। पुलिस की टीम लगातार बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं, खबर ये भी हैं पुलिस ने 3 बदमाशों को दबोच लिया हैं,जबकि तीन बदमाश भागने सफल हो गए , जिसे पुलिस तलाश रही हैं।अधिक जानकारी के लिए डीसीपी क्राइम जयवीर राठी, क्राइम ब्रांच -30 के प्रभारी विमल कुमार व पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह से फोन पर किया गया। इनमें से सिर्फ पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने फोन उठाया पर वह सही जानकारी नहीं दे पाए। आगे जो भी सही जानकारी पुलिस द्वारा दी जाएगी, वह इसमें एड कर कर दिया जाएगा। ये घटना देर रात लगभग 11 बजे की हैं। इस घटना की खबर मिलते ही फरीदाबाद के बड़े पुलिस अधिकारी के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की कई टीमें हरिद्वार के लिए निकल चुकी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ की मिर्जापुर गांव में मामूली झगड़े में सरेआम गोली चलाने वाले 3 आरोपित अरेस्ट- देखें तस्बीर

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: के.जी.पी. पर टूव्हीलर, थ्रीव्हीलर व ट्रैक्टर वाहनों का चलाना है प्रतिबंधित : एसडीएम शशि वसुंधरा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने आज एक राशन डिपो में की छापेमारी की कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x