Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शख्स को घर में शरण देना एक दंपति को पड़ा महंगा, शख्स ने उनकी गैर मौजूदगी में मासूम बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार,अरेस्ट 

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कोतवाली सूरजपुर में स्थित कस्बे में एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उनके ही गांव के रहने वाले शख्स ने दुष्कर्म किया। आरोपी नौकरी की तलाश में गांव से ग्रेटर नोएडा आया था। बच्ची के माता-पिता ने ही आरोपी को अपने किराए के मकान में शरण दी थी और उसके लिए नौकरी खोज रहे थे। आरोपी ने दंपती की गैर मौजूदगी में उनकी मासूम बेटी से दुष्कर्म किया।। पुलिस ने मामले में पीड़ित परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

सूरजपुर कस्बे में किराए के मकान में रहने वाले एक दंपति ने भरोसा जताकर अपने गांव के रहने वाले शख्स को घर में शरण दी। लेकिन आरोपी शख्स हैवान निकला और उनकी गैर-मौजूदगी में दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का शिकार बना डाला। डीसीपी,महिला एवं बाल सुरक्षा वृन्दा शुक्ला ने बताया पीड़ित परिजन की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता की मेडिकल जांच कराई गई है। डीसीपी ने बताया कि बुलंदशहर के एक गांव का रहने वाला परिवार कस्बे में किराए पर रहता है। तीन दिन पहले उनके गांव से 22 साल का शख्स  आशु नौकरी की तलाश में सूरजपुर आया था। दंपती ने आशु को अपने पास रख लिया और उसके लिए नौकरी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार को दंपती काम पर चले गए। उसी दौरान आरोपी आशु ने उनकी गैर मौजूदगी में उनकी दस साल की बेटी को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर वापस गांव भागने की फिराक में था। लेकिन परिजनों के तुरंत शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।

Related posts

फरीदाबाद/पलवल: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने आज अवैध रूप से गर्भपात कराने वाले फर्जी डॉक्टरों के गिरोह किया पर्दाफाश-केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: गोली और हथोड़ा कांड की तीसरे आरोपित सचिन को क्राइम ब्रांच -30 ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

होमगार्ड की नौकरी लगाने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ एंटी करप्शन हिसार द्वारा आज जिला अदालत में चार्जशीट दाखिल की गई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x