Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

मनमुटाव के कारण पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के कोतवाली- 49 क्षेत्र में स्थित सोरखा गांव के एक मकान से पति और पत्नी का शव  मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच है। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है, कि पहले पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता है कि  इन दोनों ने परिजनों के मर्जी के खिलाफ कोर्ट में मैरिज की थी और काफी समय से दोनों के बीच में अनबन चल रही थी। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह तस्वीरें नोएडा के कोतवाली 49 क्षेत्र के सोरखा गांव की है जहां 22 वर्षीय दीप्ति दुबे और 32 वर्षीय अवनीश शर्मा के शव एक कमरे से ही बरामद किए हैं। एडिशनल सीपी लव कुमार ने बताया कि दीप्ति दुबे नोएडा के सेक्टर- 77 स्थित एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात थी। आज सुबह जब वह कंपनी नहीं पहुंची तो उसके साथियों ने उसे फोन किया, लेकिन फोन किसी ने रिसीव नहीं किया। उसके बाद जब उसके साथी उसके घर पहुंचा तो किसी अनहोनी कि आशंका को देख इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे दीप्ति और उसके पति अवनीश शर्मा के शव को बरामद किया।  दोनों की मौत गोली लगने से हुई थी।

लव कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच से पता चला है कि पति ने पहले गोली मार कर पत्नी की हत्या की और फिर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।  पुलिस इन सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। लव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह भी पता चला है कि दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ कोर्ट मैरिज की थी।  कोर्ट मैरिज करने के बाद से ही दीप्ति अवनीश के घर नहीं जा रही थी अवनीश सोरखा गाँव में ही किराए के मकान में रहता था। दीप्ति के साथ काम करने वाले साथियो का कहना है कि अवनीश दीप्ति को अपने साथ रखना चाहता था।  लेकिन वह उसके साथ रहने को तैयार नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में काफी मनमुटाव था।

Related posts

एक मकान के एक कमरे तीन लोगों के शव मिलने से पूरे इलाके में फैली सनसनी, तीनों शव लगभग 4 -5 दिन पुरानी बताई जा रही है।

Ajit Sinha

कोरोना संक्रमण और काबुल एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती हमले के चलते कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बनाया जा रहा श्री कृष्ण जन्माष्टमी

Ajit Sinha

नाम बदलकर और कलावा पहनकर देते थे वारदात को अंजाम,2 करोड़ के सामान के साथ मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार- वीडियो देखें। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x