Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

लोगों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने के गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ घायल।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा की कोतवाली बीटा-2 पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर सवारियों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया. दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल अवस्था पकडे गए  और दो बदमाश को कॉम्बिंग कर पकडा गया है. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने लुटेरों के पास से घटना में इस्तेमाल की जाने वाली कार, लूट गए दो मोबाइल, चेक बुक, एटीएम कार्ड, बीस हजार रुपए और अन्य सामान बरामद किया है।  

एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एटीएस गोल चक्कर के समीप हुई। जहां सड़क पर नाकाबंदी कर पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार तेज गति से आती हुई दिखाई दी. जिसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन कर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर करना शुरू कर दिया और और भागने लगे. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को पैर में गोली लगने घायल हो गये, पुलिस ने दोनों बदमाशों गिरफ्तार अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. दो बदमाश मौके से फरार होने में सफल हो गए दो बदमाशों पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन के दौरान पकड़ा है.
 
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों की पहचान,  सोनू , हंशार,  अब्दुल मालिक,  शहजाद के रूप में हुई है. पकडे गए  सभी बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे है, जो अपनी गाड़ियों में सवारियों को लिफ्ट देकर उनसे नगदी मोबाइल व अन्य कीमती सामान छीन लेते है व उनके पेटीएम पिन की जानकारी कर खाते से रुपये निकाल लेते हैं। आरोपी के आपराधिक इतिहास एवं अन्य जानकारी की जा रही है।

Related posts

हरियाणा: व्हाट्सअप और फेसबुक पर कोविड-19 बारे भ्रामक खबरें फैलाने पर 36 लोगों के खिलाफ 38 एफआईआर दर्ज: विर्क  

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा डीसीपी सेंट्रल पूजा वशिष्ठ के साथ पहुंचे एनआईटी महिला थाना, फिर क्या हुआ-पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा में आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारीः डीजीपी मनोज यादव  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x