Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: करोड़ों रुपये की जीएसटी चोरी मामले में दो अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने करीब 75 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी के आरोप में हांसी से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी फर्म और चालान बनाने में शामिल दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम दिल्ली के शकूर बस्ती निवासी शुभम और दिल्ली के मुंडका निवासी दीपांशु उर्फ मोंटी है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम, दो लैपटॉप, मोबाइल फोन, एक नोट गिनने की मशीन, खाली चेक, हार्ड डिस्क आदि सामान भी बरामद किया है।प्राथमिक जांच से खुलासा हुआ कि दोनों नकली फर्म बनाने और माल की वास्तविक आपूर्ति के बिना नकली चालान बना कर जीएसटी चोरी कर रहे थे। इसके लिए दोनों भोले भाले लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड लेकर फर्जी फर्मों के जरिए जीएसटी की चोरी कर रहे थे।

दोनों ने लगभग 35 फर्जी फर्में बनाई थीं और उनके जरिए लगभग 75 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अन्य की संलिप्तता का पता लगाने के लिए गहन जांच की जा रही है।

Related posts

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की टीम ने नेपाली नागरिकों को ठगने वाले वीजा फ्रॉड रैकेट का किया भंडाफोड़।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पढ़ कर लाइब्रेरी से लॉटरी रही एक नाबालिग लड़की को पहले से घात लगाए बाइक सवार लड़के ने मारी गोली -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 7 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x