Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

चार विदेशी लड़कियों को रात के वक़्त बीच सड़क पर शोर शराबा, झगड़ा व इंडिया में अवैध रूप से रहने के जुर्म में किया गिरफ्तार।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: डीएलएफ ,सेक्टर -29 थाने की  पुलिस ने शुक्रवार -शनिवार की रात के  दो बजे एमजी रोड पर चार विदेशी लड़कियों को एक दूसरे के साथ गाली -गलौज व आपस में झगड़ा करते हुए तथा अवैध रूप से भारत के गुरुग्राम जिले रहने के जुर्म में गिरफ्तार किया हैं । पुलिस की माने तो आज चारों लड़कियों के खिलाफ डीएलएफ सेक्टर -29 थाने में  भारतीय दंड सहिंता की कई  धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। 

पुलिस की माने तो शुक्रवार -शनिवार की रात तक़रीबन दो बजे डीएलएफ सेक्टर -29 थाने की पुलिस एम् जी रोड पर गश्त कर रही थी तो देखा चार लड़कियां चिल्लाकर एक दूसरे को जोर -जोर से गाली -गलौज दे रही थी, जब पुलिस ने नजदीक जाकर देखा तो चारों लडकिया विदेशी  लड़कियां थी।  इन सभी लड़कियों को पुलिस ने बड़ी मुश्किल से काबू किया। पूछताछ में चारों लड़कियों ने अपना नाम नबवारे ग्लोरिया निवासी मुकोनो सिटी,युगांडा,मारिमा निवासी कामपाला सिटी, युगांडा,नामाकुला कुरौलीन निवासी कामपाला सिटी, युगांडा व  डरालू चिरटीन निवासी कामपाला सिटी, युगांडा बताया।



जब पुलिस ने इन चारों लड़कियों से अपना -अपना पासपोर्ट दिखाने को कहा तो इन लड़कियों में से किसी भी लड़कियों ने अपना पासपोर्ट नहीं दिखा सकीं। इसके बाद डीएलएफ सेक्टर -29 थाना पुलिस ने पकड़ी गई चारों लड़कियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आज चारों लड़कियों को अदलात के सम्मुख पेश किया गया जहां से अदालत ने चारों लड़कियों को जेल भेज दिया। 

Related posts

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर ओ. पी. सिंह ने आज बीट अधिकारियों की सुविधा के लिए लांच की बीट बुक-जानने के लिए पढ़ें

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और कल्याण के लिए हर खिलाड़ी को 20 लाख रुपये का मेडिकल बीमा कवर देंगे – मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नितिन अग्रवाल ने आज तुरंत प्रभाव से 33 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!