Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा खेल रहे पांच सट्टेबाजों को अरेस्ट किया हैं


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: थाना साइबर अपराध पूर्व,गुरुग्राम की टीम ने आज छापेमारी की कार्रवाई करते हुए आईपीएल  क्रिकेट मैच पर सट्टा खेलते -खिलाते हुए  पांच सटेबाज़ों को रंगे हाथों अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने मौके से  आरोपितों  के कब्जा से 14 मोबाईल फोन्स, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट , 4 LED TV व 1 लाईन अटैची, एक रजिस्टर, 2 नोटबुक, 1 एयरटेल स्ट्रीम, 01 इंटरनेट मॉडम व ₹32710 नगद बरामद किए हैं। 

एसीपी क्राइम प्रीतपाल सांगवान ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि कल रविवार को थाना साइबर अपराध पूर्व व निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की टीम ने मुंबई इंडियंस व पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल क्रिकेट मैच पर पैसे लगाकर सट्टा  खिलाने/खेलने वाले 5 आरोपितों  को वजीराबाद से रंगे हाथ अरेस्ट किया। अरेस्ट सट्टेबाजों के नाम *तुषार उर्फ रोमी, विपिन कुमार गुप्ता, जितेंद्र सोलंकी उर्फ भोलू, रविंद्र ठाकरान व जितेंद्र उर्फ ठीले* हैं। आरोपितों द्वारा क्रिकेट मैच पर रुपए लगाकर सट्टा  खेलने/खिलाने पर आरोपितों  के खिलाफ थाना सेक्टर-53, गुरुग्राम में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा  दर्ज कर आरोपितों  को मुकदमा  में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। उनका कहना हैं कि पुलिस टीम द्वारा *आरोपितों  के कब्जा से 14 मोबाईल फोन्स, 1 लैपटॉप, 1 टैबलेट , 4 LED TV व 1 लाईन अटैची, एक रजिस्टर, 2 नोटबुक, 1 एयरटेल स्ट्रीम, 01 इंटरनेट मॉडम व ₹32710 नगद बरामद* किए गए।  आरोपितों के कब्जे से बरामद की गई डायरी, रजिस्टरों व अन्य सामान के अवलोकन से आरोपितों के तार कोलकाता तक जुड़ें होने, विभिन्न मोबाईल ऐप के माध्यम से सट्टा/जुआ खेलने व करोड़ों रुपयों का लेनदेन होना ज्ञात हुआ। आरोपितों  को आगामी कार्रवाई  के लिए अदालत से 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस  रिमांड के दौरान आरोपितों  से अन्य साथी आरोपितों , बरामद सामान के अनुसान मिली जानकारी के बारे में गहनता से पूछताछ करते हुए आगामी कार्रवाई  की जाएगी। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के एक थाने में तैनात एएसआई राज कुमार 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम को देश का स्मार्टेस्ट सिटी बनाने की घोषणा की है।

Ajit Sinha

एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार को चाकू घोंप कर लूटने के मामले में दो लूटेरों को पुलिस ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x