Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा के एक थाने में तैनात एएसआई राज कुमार 35000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल  की टीम ने आज मंगलवार को थाना कुंजपुरा, जिला करनाल में तैनात एक एएसआई /ईएसआई को 35000 रूपए रिश्वत लेते हुए थाना कुंजपुरा , जिला करनाल से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है , जिसका नाम राजकुमार नंबर -1156 है , और यह आरोपित एक केस में जांच अधिकारी है। इस मामले में आरोपित एएसआई राजकुमार के खिलाफ थाना राज्य एवं एंटी करप्शन ब्यूरो , करनाल में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।      

शिकायतकर्ता ने राज्य विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके भाई गौरव के दोस्त सुमित के विरूद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत थाना कुंजपुरा में मुकदमा दर्ज है। इस मुकदमा की तफ्तीश आरोपित  ई.एस.आई/ए.एस.आई राजकुमार तफतीशी अधिकारी, थाना कुंजपुरा, जिला करनाल द्वारा अमल में लाई जा रही है। इस मुकदमे में उसके भाई गौरव का नाम न डालने की एवज में आरोपित  उपरोक्त द्वारा उससे 1,00,000/- रूपये (एक लाख रुपये) नकद रिश्वत की मांग की गई। शिकायत कर्ता व उसके दोस्त द्वारा 35,000/-रूपये का इंतजाम होने पर आरोपित  ए.एस.आई. राजकुमार तफतीशी अधिकारी उससे 35,000/-रूपये लेने बारे सहमति दी गई है।

Related posts

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस व थाना की टीम का संयुक्त चेकिंग अभियान, सेंट्रल जोन में की गई कार्रवाई।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने की फरीदाबाद नगर निगम के 10 अधिकारियों के खिलाफ अनुशात्मक कार्रवाई-पढ़े

Ajit Sinha

डकैती के एक मुकदमे में बीते 25 सालों से फरार पांच हजार रूपए के इनामी अपराधी पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x