Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुग्राम में कॉर्पोरेट संस्थानों के सौ से अधिक प्रतिनिधियों के साथ करेंगे सीधा संवाद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड(एचकेआरएनएल) के तहत पंजीकृत युवाओं को कॉर्पोरेट संस्थानों में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज गुरुग्राम में प्रदेश के कॉर्पोरेट संस्थानो के प्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी उपस्थित रहेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में कॉर्पोरेट संस्थानों की मैनपॉवर की जरूरतों व एचकेआरएनएल द्वारा कॉर्पोरेट संस्थानों को दी जाने वाली सेवाओं पर वैचारिक मंथन किया जाएगा। डीसी निशांत कुमार यादव ने सोमवार को कार्यक्रम के लिए आयोजन स्थल पर चल रही तैयारियों को देखने के साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा को लेकर किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

डीसी ने एचकेआरएनएल व जिला प्रशासन की टीम से कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों के बैठने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था संबंधी इंतजामों का बारीकी से अध्ययन करने के साथ साथ कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी भी ली। उन्होंने बताया कि संवाद कार्यक्रम में प्रदेश के सौ से अधिक औद्योगिक संस्थानो के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम में कॉर्पोरेट संस्थानों में मैनपावर को लेकर उनकी जो भी जरूरतें है वे मुख्यमंत्री के साथ सांझा करेंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा कौशल रोजगार निगम में कॉर्पोरेट संस्थानों की जरूरतों के हिसाब से कौशल युक्त मैनपावर उपलब्ध कराने के लिए एक डेडिकेटेड स्किल विभाग बनाया गया है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश में एक लाख से अधिक नागरिकों को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर हरियाणा प्रदेश के विभिन्न महकमों में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। वहीं प्रदेश के शिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर प्राथमिकता के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एचकेआरएनएल पोर्टल पर एक समर्पित डेटाबेस बनाया गया है। जिसमें से कॉरपोरेट संस्थान अपनी जरूरतों के हिसाब से मैनपावर का चयन कर सकेंगे।

Related posts

थाना साइबर अपराध , गुरुग्राम की टीम ने आज फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, 5 महिलाएं सहित 9 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

चंडीगढ़:HERC अध्यक्ष नन्द लाल शर्मा पंचतत्व में विलीन,अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Ajit Sinha

हरियाणा को 3450 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देने के लिए केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जताया आभार-सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x