Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा स्वास्थ्य

मेडिकल फार्मेसी में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार के साथ की मारपीट,का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थिति गौर सिटी 2 में मेडिकल फार्मेसी की दुकान में घुसकर आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली बिसरख पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि, दवा फार्मेसी की दुकान में पहले कुछ लोग दुकान के मालिक से बहस करते हैं,उसके बाद अचानक ही हिंसक होकर दुकानदार को खींच खींच कर पीटने लगते हैं.वीडियो में एक महिला दुकानदार को बचाने की कोशिश करती है,तो लोग उसे महिला को भी मारने लगते हैं.यह वारदात ग्रेटर नोएडा के वेस्ट की गौर सिटी 2 में स्थित पटना फार्मेसी में घटित हुई।



फार्मेसी के दुकानदार एसपी सिंह के अनुसार उनकी दुकान पर एक बुजुर्ग महिला दवा का खाली पत्ता लेकर दवाई लेने आई थी.उन्होंने खाली पत्ते में लिखे दवा के नाम के अनुसार दवा दे दी.थोड़ी देर बाद महिला का बेटा दुकान में आया और कहने लगा कि दवा गलत क्यों दी। एसपी सिंह का कहना है कि उन्होंने बताया कि महिला जो दवा का पत्ता लेकर आई थी,मैने वही दवा दी है। इस बात को सुन वह भडक गया और उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और सब ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। बिसरख प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि 112 नंबर पर मारपीट की कॉल के बाद पुलिस मौके पर गई थी और पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है तफ्तींश और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही आरोपियो जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.

Related posts

फरीदाबाद व दिल्ली, गुरुग्राम के दुकानों व मकानों का ताला तोङकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो,अंबाला ने जे.ई. तरुण वर्मा, नगर परिषद व विशाल को 25000 रूपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

बिजली विभाग के एलडीसी जिले सिंह और जई रामपाल को 40000 रूपए रिश्वत लेते विजिलेंस ने किया अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x