Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव चंडीगढ़ हरियाणा

सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी (एसपीओ) 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
चंडीगढ़:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आज शनिवार को  हकमुदीन, विशेष पुलिस अधिकारी एसपीओ थाना सीआईए. स्टाफ फिरोजपुर झिरका, जिला नूह को शिकायतकर्ता से 40,000/-रुपये (चालीस हजार रुपये) नकद रिश्वत लेते हुए थाना सीआईए स्टाफ फिरोजपुर झिरका के बाहर चाय की दुकान से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस संबंध  में एफआईआर संख्या 36 दिनांक 19.9.2025 धारा 7 पी.सी. एक्ट व 308(2) बी.एन.एस. थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम दर्ज किया गया है।
 
शिकायतकर्ता ने राज्य एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो   गुरूग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि दिनांक 4.9.2025 को उसके घर पर सरकारी गाड़ी में 4-5 लोग सादे कपड़ो में आए तथा उससे उसके भाई जमशेद के बारे में पुछने लगे। उसके द्वारा पुछने पर चालक हकमुदीन एसओपी थाना सी.आई.ए. फिरोजपुर झिरका, जिला नूह ने उसको बताया कि आपके भाई जमशेद का नाम मुकदमा में आया है। आपको अपने भाई को थाना सी.आई.ए., फिरोजपुर झिरका, जिला नूह में पेश करना होगा।

इस पर उसके द्वारा कहा गया कि उसका भाई गाड़ी लेकर बाहर गया हुआ है। बाहर से आने उपरान्त वह अपने भाई को थाना में पेश कर देगा। इस पर आरोपित चालक हकमुदीन एसओपी द्वारा उसके भाई का नाम मुकदमा से निकलवाने की एवज में उससे 1,00,000/-रूपये नकद रिश्वत की माँग की गई है। शिकायतकर्ता द्वारा बार-बार अनुरोध करने पर कि उसके पास इतने पैसा का इन्तजाम नहीं हो रहा है। इस पर आरोपित  चालक हकमुदीन SOP उपरोक्त द्वारा उससे उसके भाई का नाम मुकदमा से निकलवाने की एवज में 40,000/-रूपये नकद बतौर रिश्वत लेने बारे सहमति दी गई है।

Related posts

दुष्कर्म के आरोप में अरेस्ट असिस्टेंट कमिश्नर को बचाने के लिए पुलिस के जांच अधिकारी का पीड़िता पर समझौता का दबाव

Ajit Sinha

बिल्डर्स कंपनी की करोड़ों रुपए की जमीनों के फर्जी कागजात-इंतकाल, फ्रॉड के मामले में कानूनगो सहित दो आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

फ़ैक्ट्री मालिक को गमछा से गला घोंट कर, सिर में गहरी चोट मार लूटने वाले फैक्ट्री के एक नौकर सहित 4 डकैत अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x