Athrav – Online News Portal
नोएडा

शहीद हुए फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा सप्ताह

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
शहीद हुए फायर कर्मियों की याद में हर वर्ष मनाएं जाने वाले अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर स्टेशन परिसर में शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और फिर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में लोगों जागरूक करने के लिए पैदल मार्च और रैली निकाली गई.  
 
नोएडा के सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे शिवहरि मीना,एडिशनल सीपी, एलओ, डीसीपी नोएडा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार, वर्ष 1944 में 14 अप्रैल को मुंबई बंदरगाह पर माल वाहक जहाज में हुई आगजनी में शहीद हुए 66 फायर कर्मियों की याद किया और फिर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया और फिर पुलिस व फायर विभाग के अधिकारियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार,  ने बताया कि 14 अप्रैल को हर वर्ष अग्निशमन सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके साथ ही अग्नि सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत होती है और जागरूकता कार्यक्रम का पूरे सप्ताह आयोजन होता है। सेक्टर 2 स्थित फायर स्टेशन परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एडिशनल सीपी, एलओ, डीसीपी नोएडा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । विभिन्न जगहों पर मॉक ड्रिल व कुछ स्कूलों में चित्रकला का आयोजन होगा। इसके अलावा पूरे सप्ताह अलग-अलग जगह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे.

Related posts

ग्रेटर नोएडा के पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी में छात्र ने 20वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या।

Ajit Sinha

लग्जरी गाड़ियों का शौक पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करने वाले आरोपित को पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार के साथ किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

गो वे कंपनी के निदेशक और मास्टमाइंड अरेस्ट, दस हजार लोगों क करोड़ों की ठगी शिकार बनाया था।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x