Athrav – Online News Portal
नोएडा

नोएडा शहीद स्मारक पर 24वां समर्पण दिवस मनाया गया, मोमबत्ती जलाकर कर श्हीदो को याद किया गया.

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 29 में बने नोएडा शहीद स्मारक पर दिनांक 13 अप्रैल 2025 को 24वां समर्पण दिवस मनाया गया. इस अवसर पर देश के लिए शहीद हुए 42 शहीदों के परिवार के परिजनों, छात्र-छात्राएं,  संस्था के अध्यक्ष रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जी एल बख्शी ने  समाधि स्थल पर मोमबत्ती जलाकर कर उन्हे याद किया. नोएडा शहीद स्मारक के सामने से गुजरते वक्त हर किसी का सिर सम्मान और श्रद्धा से झुक जाता है।

यह देश का पहला और इकलौता स्मारक है, जिसे सेना के तीनों अंगों के संयुक्त स्मारक के रूप में तैयार किया गया है। 13 अप्रैल बैसाखी का दिन गौतमबुद्ध नगर के निवासियों के लिए गौरव का दिन है, क्योंकि इसी दिन देश का एकमात्र त्रि-सेवा स्मारक वर्ष 2002 में तत्कालीन तीनों सेनाओं के प्रमुखों द्वारा राष्ट्र को समर्पित किया गया था। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध में हताहत हुए सैनिकों के बाद, इसे गौतमबुद्ध नगर के उन सैनिकों के लिए बनाया गया था, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। स्मारक पर 42 वीर शहीदों के नाम उकेरे गए हैं।

Related posts

पुलिस कस्टडी से रेप का आरोपी बाथरुम की खिड़की तोड़कर हुआ फरार, पुलिस कर्मियों पर एफआईआर दर्ज।

Ajit Sinha

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के कारण सड़कों पर हुई जलभराव से हुई दिक्क्तों को भुल जाए और होने वाले फायदे के बारे में सोचिए।

Ajit Sinha

कोरोना के सक्रिय मरीजों के मिलने दहशत, निशाने पर स्कूल,13 बच्चे और तीन टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x