Athrav – Online News Portal
नोएडा

फतवा किया जारी: जिनकी शादी में बजेगा डीजे और होगी आतिश बाजी उसकी शादी और जनाजे का करेंगे बहिष्कार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा:ग्रेटर नोएडा के दादरी में उलेमाओं ने एक फतवा जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि अगर जिस भी मुस्लिम की शादी में डीजे बजेगा और आतिशबाजी होगी तो उसके घर पर निकाह में किसी भी तरह से कोई भी आलिम शामिल नहीं होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि डीजे बजाने वालों की पहचान कर उनके जनाजे में भी कोई शामिल नहीं होगा। दादरी की नई आबादी से एक बारात स्याना के लिए जा रही थी लेकिन जिस समय घुड़चढ़ी हो रही थी तो समय डीजे बज रहा था और आतिशबाजी हो रही थी ।

इसको देखकर दादरी के उलेमाओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि इस्लाम में इस तरह की चीजें हराम है लेकिन फिर भी लोग बाज नहीं आते हैं और निकाह और अन्य प्रोग्रामों में उनके द्वारा डीजे बजाया जाता है जिस पर फिल्मी गाने चलते हैं और उसके अलावा आतिशबाजी की जाती है। उसी के बाद दादरी के मौलाना और उलेमाओं ने इकठा होकर यह फैसला किया कि जिस किसी के निकाह या अन्य किसी प्रोग्राम में डीजे बजेगा या आतिशबाजी होगी। उसका पूर्ण रूप से सभी उलेमा बहिष्कार करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि न तो निकाह में कोई आलिम शरीक होगा न तो दावत में और न ही किसी अन्य तरीके से।साथ ही   उनके जनाजे तक में भी कोई शामिल नहीं होगा

इस तरह के फैसले के बाद लोगों में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है।कुछ लोग इस फैसले को सही बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि कि हर व्यक्ति आजाद है और उसका अपना अधिकार है वह अपने तरीके से अपने यहां शादियों में कार्यक्रम आयोजित कर सकता है लेकिन इस फैसले को उलेमाओं ने इस्लाम के हित में बताया है और कहा है कि युवाओं को भी आगे आना चाहिए और इन सब चीजों से बचना चाहिए

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: कोरोना काल के दौरान लगभग ढाई हजार कंपनियों पीएफ की राशि जमा नहीं कराई हैं।

Ajit Sinha

झुग्गी में घरेलू गैस सिलेंडर फटने से लगी में आग से 6 लोग झुलसे, एक नवजात समेत 2 बच्चे की मौत।

Ajit Sinha

फूट-फूट कर रो पड़ा रिटायर्ड पुलिस का बेटा, इंजेक्शन नहीं मिला तो मेरे पिता मर जाएगे, इस लिए भटक रहे हैं-देखें वीडियो  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x