Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजली के दो ट्रांसफार्मर में लगी आग, एक ट्रांसफार्मर फटने से मची अफरा-तफरी

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा: भीषण गर्मी और उमस के कारण लगातार बढ़ बिजली मांग और ओवरलोडिंग को जर्जर तार नहीं उठा पा रहे है. दादरी कस्बे में ओवरलोडिंग और जर्जर तारों के कारण बिजली के दो ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. इस बीच एक ट्रांसफार्मर फट गया। जिससे कस्बे में अफरा-तफरी मच गई. ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद कस्बे के कई मोहल्ले की बिजली गुल हो गई. भीषण गर्मी में बिजली जाने से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है.

दादरी कस्बे में ब्रह्मपुरी कॉलोनी गेट के पास लगे बिजली के दो ट्रांसफार्मर में बुधवार देर शाम अचानक से आग लग गई. एक ट्रांसफार्मर में तो इतनी भीषण आग लगी की वह धमाके के साथ फट गया. वहीं से गुजर रहे लोगों ने ट्रांसफार्मर में आग लगने की वीडियो बना ली. वीडियो में ट्रांसफार्मर विकराल रूप से जलता हुआ नजर आ रहा है और जो ट्रांसफार्मर फटा है तो दूर- दूर तक केवल आग का गोला दिखाई दिया.ट्रांसफार्मर के फटते ही लोगों में भगदड़ मच गई. ट्रांसफार्मर में जैसे ही आग लगी इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई. इसके अलावा दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई. दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जलकर राख हो चुका था.

ट्रांसफार्मर के फूक जाने दादरी के ब्रह्मपुरी के साथ- साथ नादरगंज मोहल्ले की बिजली सप्लाई पूरी तरीके से ठप हो गई . लोगों का कहना है कि वो लंबे समय से बिजली विभाग से कस्बे में फैले जर्जर तारों को बदलने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उन से मांग की गई कि ओवरलोडिंग ज्यादा है ऐसे में ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाए, लेकिन बिजली विभाग इस पर कोई ध्यान नहीं देता है. समय रहते अगर बिजली के जर्जर तारों को ठीक किया जाता तो हो सकता था कि दोनों बिजली के ट्रांसफार्मर में आग नहीं लगती. बिजली सप्लाई ठप होने से उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है.कुछ लोगों ने बताया कि घर में मासूम बच्चे और बीमार है जो इस भीषण गर्मी में झेलने को मजबूर है.

Related posts

नौकरी लगाने के नाम पर लिए 15 लाख में से साढ़े 8 लाख रूपए नहीं लौटने पर पिस्तौल की नौक पर किया अपहरण -अरेस्ट।

Ajit Sinha

मुठभेड़ में गोली लगने से घायल 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश जतिन उर्फ चीता को पुलिस ने दबोचा।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़:पहले चरण में 10 फरवरी को होगा गौतमबुद्ध नगर में मतदान, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x