Athrav – Online News Portal
नोएडा

सुर्खियां बटोर रहा सरहद पार का प्यार का क्या अंजाम होगा- वीडियो सुने-1


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा  पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की लव स्टोरी देश ही नहीं बल्कि विदेश में सुर्खियां बटोर रही है। गिरफ्तारी के मिली जमानत के बाद सीमा का कहना है कि मैंने सचिन से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है, मैं अब यहीं हूं और भारत में ही रहूंगी, पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर अभी पहेली बनी हुई है। वह सिर्फ सचिन के प्यार में पाकिस्तान से नोएडा पहुंची या इसमें कोई लव ट्रैप का एंगल है। जांच कर रही एजेंसियां अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची हैं। इसलिए सभी यह प्रश्न पूछ रहे है सरहद पार के प्यार का क्या अंजाम होगा?  

गदर फिल्म के गाने को रील बनाने वाली सीमा हैदर, रियल लाइफ में पबजी खेलते हुए भारत के सचिन और सीमा का प्यार ऐसा परवान चढा, कि सीमा सचिन के एक आवाज़ पर अपने बच्चों के साथ बिना वीजा और पासपोर्ट के दो देशों की सरहद पार ग्रेटर नोएडा आ गई. पुलिस ने सचिन, उसके पिता नेत्रपाल और सीमा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

अब जेवर सिविल कोर्ट के जूनियर डिविजन न्यायाधीश नाजिम अकबर ने सचिन के पिता नेत्रपाल और शुक्रवार को सचिन व सीमा हैदर को पता नहीं बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त पर जमानत दी है। जमानत मिलने के बाद ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा पहुंची पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने कहा कि मैंने सचिन से शादी कर ली है और हिंदू धर्म अपना लिया है। वह भारत में रहना चाहती. वह कहती हैं कि अगर उसे पाकिस्तान भेजा गया तो वहां मुझे मार दिया जाएगा। 

सीमा हैदर को भारतीय फिल्में भी काफी पसंद हैं. इंस्टाग्राम पर सीमा ने 800 से ज्यादा रील बनाई हैं. साथ ही कहा कि उसे गदर मूवी के गाने बेहद पंसद हैं. सीमा ने बताया 2020 से 2021 के बीच पबजी पर हुई दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई. 10 मार्च को पहले सचिन से काठमांडू में मिले और फिर पशुपति मंदिर में शादी की. सीमा ने बातचीत में कहा कि वह गंगा नहाकर सचिन के साथ भारत मे कोर्ट मैरिज कर शादी करेगी. सचिन का कहना है, हम आपस में बहुत प्यार करते हैं। मैं सरकार से मांग कर रहा हूं कि हमारी शादी करा दी जाए और हमारा घर बस जाए बस। फिलहाल, पूरा मामला सुर्खियां बटोर रहा है, जमानत मिलने के बाद सीमा का वर्तमान पता जमानत याचिका में सचिन का रबूपुरा स्थित घर लिखा गया है। सचिन और पाकिस्तान की सीमा हैदर को केस चलने या न्यायालय के अगले आदेश तक सचिन के घर पर ही रहना होगा।

Related posts

एसडीएम के दाखिल-खारिज बंद करने से नाराज वकील हुए लामबंद, मार्च निकाल कर एसडीएम के खिलाफ जमकर की नारेबाजी- देखें वीडियो 

Ajit Sinha

ड्राईवर को नींद की झपकी, एक हौंडा सिटी कार गिरी नहर में, एक शख्स की मौत , चार लोग हुए घायल।

Ajit Sinha

करोना महामारी के तीसरे वेब की से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार: योगी आदित्यनाथ

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x