Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार दंपति पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली, एक शख्स की मौत।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:दिल्ली के गोविंदपुरी क्षेत्र में बाइक सवार दंपत्ति और उनके बच्चे के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने चलाई गोली जिसमें की बाइक चला रहे संजीव को गोली लग गई। गोली लगने के बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, वहीं पत्नी और बच्चे को मामूली चोट आई है।

दिल्ली के गोविंद पुरी क्षेत्र में कल शाम को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक पर आ रहे संजीव नाम के शख्स के ऊपर किसी अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी जिसमें की सजीव की गोली लगने से मौत हो गई, वहीं पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की शुरुआत कर दी है, आपको बता दें कि गोविंदपुरी इलाके के ट्रेनिंग कैंप में संजीव कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे और वह डीटीसी बस डिपो के अंदर काम किया करते थे।

पत्नी ने बताया कि कुछ दिन पहले उनको जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसा जिक्र उन्होंने किया था बड़ा संजीव की हत्या किसने की , अभी तक पता नहीं चल सका, लेकिन दिल्ली पुलिस जो है आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को पकड़ने का दावा कर रही है अब देखना होगा कि हमलावर को दिल्ली पुलिस कब तक अरेस्ट कर पाती है।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने आज अरविंद केजरीवाल का मामला बड़ी बैंच के पास भेजा, केजरीवाल को अंतरिम जमानत

Ajit Sinha

दिल्ली सरकार ने एमसीडी के फंड व कर्मचारियों के वेतन के लिए जारी किए 2000 करोड़ रुपये।

Ajit Sinha

भारतीय जनता पार्टी ने जारी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये तस्वीर, और कैप्शन में क्या लिखा हैं -पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x