Athrav – Online News Portal
नोएडा

बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, 42 गांव में अंधेरा छा गया और लोग बिन बिजली रात -दिन गुजारने को मजबूर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रबुपूरा कस्बे मे बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग लग जाने से ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गया, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने दो घंटे के भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.  लेकिन इस ट्रांसफार्मर में जुड़े 42 गांव में  अंधेरा छा गया और लोगों को अपने दिन और रातें बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही हैं. 

बिजली के ट्रांसफार्मर में लगी ये  भीषण आग रबूपुरा कस्बे में कोतवाली के नजदीक स्थित बिजली घर में लगी हुई है. बिजली विभाग के कर्मचारी का कहना है कि अचानक शॉर्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफार्मर में धुआं निकलने लगा। जब तक विभाग के कर्मचारी कुछ समझ पाते, उससे पहले आग की ऊंची-ऊंची लपटें निकल चुकी थीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जानकारी होने पर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नाकाम रहे। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रांसफार्मर जलकर राख हो चुका था।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 42 गांव बिजली घर से जुड़े हुए हैं। यहां की बिजली भी बाधित हो गई है। शाम तक बिजली व्यवस्था को सुधारने का प्रयास किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली नहीं आने से आज उनको दिन भर परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा।

Related posts

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल- अरेस्ट

Ajit Sinha

फर्जी आधार कार्ड की मदद से सिम कार्ड ऐक्टिवेट करके ऊंचे दामों में बेचने वाले दो आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajit Sinha

मोबाइल टावर से कीमती उपकरण चुराने वाले गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x