अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर शनिवार को ‘डॉ. मनमोहन सिंह फेलो कार्यक्रम’ के दूसरे बैच के लिए 100 पेशेवरों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की।उल्लेखनीय है कि इस फेलोशिप के पहले बैच में 50 पेशवर शामिल थे, जिन्हें कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रशिक्षित किया गया था। ये सभी प्रतिभागी विविध पेशेवर और सामाजिक पृष्ठभूमि से आए थे।

कार्यक्रम के दूसरे बैच के शुभारंभ की घोषणा करते हुए अखिल भारतीय प्रोफेशनल्स कांग्रेस के नव-नियुक्त चेयरमैन मधु याक्षी गौड़ और राज्यसभा सांसद प्रवीण चक्रवर्ती ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की इच्छानुसार अब फेलोशिप के लिए चुने जाने वाले पेशेवरों की संख्या को 50 से बढ़ाकर 100 कर दिया गया है।मधु गौड़ ने कहा कि पहले बैच की तरह ही दूसरे बैच में भी बेहद प्रतिभाशाली लोग शामिल होंगे, जो देश की राजनीति, नीति-निर्माण और राष्ट्र-निर्माण में अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन पेशेवरों को अवसर प्रदान कर रही है, जो बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं और एक समावेशी भारत बनाना चाहते हैं।मधु गौड़ ने जानकारी दी कि इस फेलोशिप में रुचि रखने वाले पेशेवर आगामी एक महीने के भीतर इसकी समर्पित वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।प्रवीण चक्रवर्ती ने कहा कि यह फेलोशिप डॉ. मनमोहन सिंह की महान विरासत का सम्मान करती है, जो निस्संदेह भारत के सबसे प्रभावशाली और महत्वपूर्ण नेताओं में से एक थे, जिन्होंने पेशेवर जीवन से राजनीति में कदम रखा।चक्रवर्ती ने बताया कि पहले बैच में 16 राज्यों से 50 फेलो शामिल हुए थे, जिनमें से एक-तिहाई महिलाएं थीं। ये पेशेवर बैंकिंग, शिक्षण, आईटी, चिकित्सा जैसे क्षेत्रों से आए थे और इनमें से लगभग 56 प्रतिशत प्रतिभागी अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अल्पसंख्यक समुदायों से थे।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

