Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के आरोप में पटवारी को किया गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने आज जींद जिले में एक पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार कर उससे 2000 रुपये नकद बरामद किए हैं।विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि जींद जिले के गांव हठो के शिकायतकर्ता राजेश ने पटवारी नितिन के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि पटवारी उसकी माता की अधिगृहित की गई कृषि भूमि की मुआवजा फाइल आगे बढ़ाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायतकर्ता ने जब इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया तो ब्यूरो की टीम ने रेड करते हुए आरोपी पटवारी को 2000 रुपये नकद स्वीकार करते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

ऑनलाईन आवेदन पत्रों में विद्यालयों के द्वारा शुद्धि करने हेतु चैक लिस्ट बोर्ड की वैबसाईट  पर ऑन लाईन लाईव की जा रही है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने ओल्ड में बदलाव यात्रा की शुरूआत की -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: शराब-अहाता मैनेजर आदेश की शादी समारोह में शामिल लोगों ने पीट-पीट कर सनसनीखेज हत्या कर दी-केस दर्ज।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x