Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा अब 31 अक्टूबर व एक और 2 नवम्बर को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिलाधीश जितेंद्र यादव ने कहा कि आगामी 31 अक्टूबर व एक और दो नवम्बर को हरियाणा पुलिस की पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला फरीदाबाद में लिखित परीक्षा के सही संचालन के लिए कि भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं होगी। परीक्षाओं में कोताही बरतने वाले और अनुपस्थित रहने वाले लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही करके एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। परीक्षा केंद्रो में केवल ड्यूटी देने वाले अधिकारी अन्दर जा सकते हैं। इसके अलावा कोई भी अधिकारी परीक्षा केंद्रो के अन्दर जाने पर कमीशन द्वारा जारी कानूनी हिदायतों के अनुसार पूर्णतया पाबंदी रहेगी।जिलाधीश जितेंद्र यादव ने कहा कि 30 अक्टूबर शनिवार को एचएसएससी के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हरियाणा सिपाही पुरुष पुलिस की लिखित परीक्षा सफल संचालन के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट,ट्राजिंट आफिसर और परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को स्थानीय सेक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में टिप्स और दिशा निर्देश दिए जाएंगे।आपको बता दें हरियाणा पुलिस पुरूष सिपाही पदों की लिखित परीक्षा के लिए फरीदाबाद में 90 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी जानकारी सम्बंधित परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुनिश्चित कर लें। 

उपायुक्त जितेंद्र यादव इस संबंध में, फ्लाइंग आफिसर, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, ट्रांसिट अफसर और परीक्षा केंद्रो के अधीक्षकों सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों को कहा कि परीक्षा के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ओवर आल इंचार्ज होगें । हरियाणा पुलिस के सिपाही पद लिखित परीक्षा के दौरान एसडीएम  को नोडल इंचार्ज होंगे। सीटीएम/जिला राजस्व अधिकारी परीक्षा के आयोजन संबंधी सभी प्रबंधो के लिए सभी ड्यूटी मैजिस्ट्रेट और ट्रांजिट अफसर तथा परीक्षा केंद्रो के अधीक्षक अपने कार्य दायित्व से जुड़े दायित्वों के बारे में  कमीशन की हिदायतों के अनुसार पूरी तरह जानकारी हासिल कर उन्हें दिशा निर्देश देगें और परीक्षा केंद्रो से सम्बंधित समस्याओं का समाधान करवाएंगे । परीक्षा केंद्र अधीक्षक और परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी दे रहे पुलिस टीम के इन्चार्ज आपसी तालमेल बनाए रखेंगे। ड्यूटी मैजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखेंगे। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि वे भी अपने दायित्व बारे में पूरी जानकारी हासिल करके व्यवस्थित रूप से परीक्षाओं की योजना बनाकर उसके सही क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे।  ट्रांजिट आफिसर को सेंसिटिव मटेरियल लाने व ले जाने की यूपीएससी हिदायतो की पूर्ण जानकारी ले लें। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि परीक्षा से सम्बंधित उक्त  अधिकारी अपने- अपने वाहन चालक को निर्देश दें कि वे अपने वाहन पूरी तरह वर्किंग कंडीशन में हो ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि वाहन चालक पुलिस विभाग द्वारा निर्धारित रूट पर ही गाड़ी चलाएं। उन्होंने ट्रांजिट आफिसर को सेंसेटिव मेटेरियल लाने व ले जाने के लिए 31 अक्टूबर को लाने वाले जाने के लिए प्रातः निर्धारित समय जिला खजाना कार्यालय फरीदाबाद में पहुंचने तथा अपने साथ विभाग के एक कर्मचारी की मदद के साथ अपने दायित्व को पूरा करें। जिलाधीश ने कहा कि एचएसएससी द्वारा जारी हिदायतों की पालना करना सभी अधिकारियों का नैतिक दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही नही बरतेंगे। क्योंकि ऐसा करने वाले व दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उसके खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन द्वारा जिला फरीदाबाद में ली जाने वाली पुरूष पुलिस सिपाही की लिखित परीक्षा 31अक्टूबर,एक व दो नवम्बर  के लिए 90  परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस दौरान एसएससी की हिदायतों के अनुसार परीक्षा की गारिमा, पवित्रता तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र वार मैजिस्ट्रेट और ( ट्रांसिट आफिसर ) नियुक्त किए गए  हैं। मैजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का परीक्षा के दौरान निरीक्षण करेंगे। जबकि ट्रांजिट आफिसर परीक्षा के दौरान संबंधित परीक्षा केंद्र में सेंसिटिव मेटेरियल को जिला खजाना अधिकारी से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत जिला खजाना कार्यालय मे पहुचाएंगे। परीक्षा केंद्र पर मूलभूत सुविधाएं बिजली,  पंखे , दीवार घड़ी पेयजल,सैनिटाइजर, शौचालय तथा साफ सफाई सहित अन्य उचित व्यवस्था के प्रबंध बारे भी अधिकारी ध्यान  रखेंगे और सुरक्षा के दृष्टिगत ऐसी कोई भी परीक्षा सहयोगी सामग्री जो आपत्तिजनक है । उसको केंद्र में अंदर जाने नही देंगे। यदि स्कूलों के अन्दर वाल पेंटिंग या ब्लैक बार्ड आदि पर ऐसी सामग्री लिखी गई या पेंटिंग की गई है तो उस पर कागज चस्पा करना सुनिश्चित करेंगे।

Related posts

फरीदाबाद : बुधवार को गाँव सागरपुर में प्रदूषण विभाग ने जहरीला प्रदूषण फैला रही अवैध फैक्ट्री को किया गया सील।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पडोसी से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मां ने अपने बेटे की झूठी किडनेप होने की रची थी साजिश- पर्दाफाश

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जेसीबी मशीनों से फूलों को बरसा कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र प्रताप को 28 गावों के हजारों लोगों ने दिया खुला समर्थन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x