Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की सनसनी खेज हत्या कर दी और गड्ढे में दबा दिया -पकड़े गए

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: अवैध संबंध में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक सोची समझी साजिश के तहत बंद कमरे में अपने ही पति की इंटरलॉकिंग टाइल सिर में मार कर सनसनीखेज हत्या कर दी। और मकान के साथ गड्ढे में दबा दिया। ये सनसनीखेज वारदात फरीदाबाद के तिगांव के मौजा बाद की है। मरने वाले पति का नाम श्यामवीर , उम्र 42 वर्ष है। इस मामले में अपराध शाखा डीएलएफ,फरीदाबाद की टीम ने 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मृतक की पत्नी का नाम केशव निवासी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश व प्रेमी कामत निवासी जिला महोबा, उत्तर प्रदेश हैं। ये सनसनीखेज वारदात दिनांक 16 अगस्त 2026 को अंजाम दिया गया था। ये सनसनीखेज खुलासा आज एसीपी क्राइम अमन यादव ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।

एसीपी क्राइम अमन यादव ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि श्यामवीर की हत्या और उसके शव को गड्ढे में दबाने के मामले में अपराध शाखा डीएलएफ, फरीदाबाद की टीम ने  2 आरोपितों को मात्र 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है, जिनके नाम केशव निवासी जिला हाथरस, उत्तर प्रदेश (पत्नी मृतक) व कामत निवासी  जिला महोबा उत्तर प्रदेश है। जिनकी पूछताछ में सामने आया कि आरोपित कामत, मृतक के साथ ही गांव मोजाबाद स्थित उसके मकान में रहता था। कामत के, मृतक की पत्नी केशव के साथ अवैध संबंध थे। इसके बारे में मृतक श्यामवीर को पता चल गया था। जिसको लेकर वह अपनी पत्नी के साथ शराब पीकर अक्सर झगड़ा करता था। पत्नी केशव व कामत ने मिलकर श्यामवीर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और गत 16 अगस्त को शाम के समय कामत ने श्यामवीर को शराब पिलाई और जब श्यामवीर को नशा हो गया तो कामत ने इंटरलॉकिंग टाइल से सिर में चोट मार कर उसकी हत्या कर दी। जबकि पत्नी केशव ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया था ताकि आवाज बाहर न जा सके। इसके उपरांत दोनों ने मिलकर घर के पास ही गड्ढे में श्यामवीर के शव को मिट्टी से दबा दिया। उन्होंने बताया कि 24 अगस्त को कंट्रोल रूम फरीदाबाद से थाना तिगांव में एक व्यक्ति की जमीन में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर थाना तिगांव की टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डेड बॉडी को बाहर निकाला  गया। मृतक के भाई रामवीर निवासी गांव धाधउ जिला हाथरस ,उत्तर प्रदेश की शिकायत पर हत्या से संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।

Related posts

फरीदाबाद : मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्वविद्यालय की अधिकारिक बैबसाइट, लोगो तथा विजन डाॅकूमैंट का लोकार्पण भी करेंगे।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:जिले के नागरिक अस्पताल के डॉक्टर को पीटने के मामले में दो टीचर सहित तीन लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस के 820 जवानों ने एनसीआर-हरियाणा के गैंगस्टरों के 58 ठिकानों पर की छापेमारी, 50 लाख कैश, सोना, भारी तादाद में हथियार बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x