Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कार्यरत है महिलाएं : लॉयन आर.के. चिलाना


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: एनआईटी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (टाटा हिताची) में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान निदेशक आर. के चिलाना, विशाल परनामी और सचिन चिलाना ने कंपनी में कार्यरत महिला कर्मचारियों सोनिया , राजविंदर कौर, आकांशा, सरिता, शिवांगी, वर्षा, पूर्णिमा, छवि, पूनम, सुमन, लवली आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनकी भागीदारी के लिए उनको प्रोत्साहित किया। आर.के. चिलाना ने कहा कि भारत जैसे देश में नारी को पूजा जाता है, नारी अपने हर स्वरूप में प्यार, त्याग और तपस्या की देवी है,

मौजूदा समय की बात की जाए तो आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही है, अब वह समय नहीं जब महिलाएं केवल घर संभालती थी, बल्कि अब महिलाएं घर चलाने के साथ-साथ हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ अपनी भागीदारी निभा रही है। महिलाओं के लिए मनुष्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने सभी को महिला दिवस और महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगल जीवन की कामना की।

इस अवसर पर ध्रुव खोसला, बलराम, सनी ग्रोवर, राकेश भाटी, भरत, पुनीत, श्रीकांत, शुभम और अरविंद त्यागी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। अंत में चॉकलेट वितरण भी हुआ। प्रबंधन ने सभी महिलाओं को भेजने का भी निर्णय लिया। कर्मचारियों को एक मूवी शो के लिए बुलाया गया, जिसका समय अपराह्न 3.30 बजे था, जिस पर सभी महिलाओं ने अपनी बात रखी तथा सभी महिला कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

फरीदाबाद: कौशल विकास केंद्रों के साथ-साथ 15 नई आईटीआई शुरू की है और 19 नई आईटीआई शुरू करने की दिशा में कार्य चल रहा है, विपुल ।

Ajit Sinha

मतदाता व उम्मीदवारों की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू किए हुए हैं कई मोबाइल एप-मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लायन इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ए-1, रिजन-3 के 13 क्लबों की संयुक्त शपथ समारोह हुआ सम्पन्न।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x