Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

पांच तस्करों को 6 किलो 500 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किए हैं, तस्करी में इस्तेमाल की गई दो कारों को भी किया बरामद।  

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने ड्रग-माफिया पर शिकंजा कसते हुए सिरसा जिले से पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग 20 लाख रूपए की 6 किलोग्राम 500 ग्राम अफीम जब्त की है। पुलिस ने 1 लाख 68 हजार रूपये की नगदी व दो कारों को भी जब्त किया है। हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी तेजपाल, सोनू और गोरी शंकर, मध्य प्रदेश निवासी कन्हैया उर्फ कान्हा और कालांवाली, सिरसा के सुखपाल के रूप में हुई है। तेजपाल, सोनू, गोरी शंकर और कन्हैया खरीददार सुखपाल को अफीम सप्लाई करने आए थे।
 


उन्होंने बताया कि क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की टीम को ओढा थाना क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग राजस्थान से लाई गई अफीम की बड़ी खेप किसी को सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रेड कर पांचों को 6 किलोग्राम 500 ग्राम अफीम और 1.68 लाख रूपए  सहित गिरफ्तार कर लिया।  आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related posts

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गाडी हिसार जाते वक़्त काफिले की दूसरी गाडी से टकराई, वह बाल बाल बचे।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ :पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने दिखाई मुस्तैदी,सभी जिलों में एडवाइजरी जारी,सभी डीसी को धुल से बचाव को पानी छिड़काव कराने के निर्देश

Ajit Sinha

पलवल के तीनों विधानसभा क्षेत्रों को 300 करोड़ रुपए की मनोहर सौगात,हर साल मिलेंगे विकास के लिए 80 करोड़

Ajit Sinha
error: Content is protected !!