Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थायों की वार्ड वाईज मतदाता सूची की जा रही है तैयार: जिला उपायुक्त

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना की हिदायतों व निर्देशों के अनुसार 1 जनवरी 2022 क्वालीफाइंग तिथि मानकर और 5 जनवरी 2022 प्रकाशित की गई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के आधार पर फरीदाबाद जिला  की पंचायती राज संस्थाओ की वार्ड वाईज मतदाता सूची तैयार की जा रही है।

वे सभी नागरिक जिनका नाम पंचायती राज संस्थाओं की वार्ड वाईज मतदाता सूची में नहीं हैं।  यदि किसी अपात्र मतदाता, मृतक और स्थान छोड़कर चले गए अथवा डबल दर्ज है। किसी के नाम इत्यादि में गलती है अथवा किसी दूसरे वार्ड/मतदान केन्द्र से अपना नाम बदलवाना चाहता है।

तो वह व्यक्ति जिला निर्वाचन अधिकारी के पास निर्धारित फार्म में दावे-आपत्तियां 15 मई 2022 से 21 जून 22 सायं 4 बजे  रविवार को छोड़कर प्रस्तुत कर सकेंगे। जिनका निपटारा जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 28.06.2022 तक जाएगा।

आपकों बता दें उपायुक्त कम जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव द्वारा पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों का वार्ड वाइज अंतिम प्रकाशन 22.07.2022 को किया जाएगा ।

Related posts

संजय कालोनी में एक लकड़ी की दूकान में बॉयलर फटने से लगी भयंकर आग, छत पर सो रहे 6 लोगों को पुलिस ने बचाया।  

Ajit Sinha

भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर केक काटा और लोगों को बधाई दी।

Ajit Sinha

हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो सदस्यों को अपराध शाखा सेक्टर 56 टीम ने 2 और आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x