Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एक सोसायटी के सुरक्षा गार्ड और पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में इंस्पेक्टर सहित 3 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: भूपानी थाना पुलिस ने एसआरएस रॉयल हिल्स में शराब के नशे में सिक्युरिटी गार्ड से मारपीट करने एंव मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी हाथापाई करने पर एक इंस्पेक्टर सहित पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है, इसमें तीन आरोपित को अरेस्ट किया गया है। जल्द ही दोनों आरोपित महिलाओं को अरेस्ट किया जाएगा। अरेस्ट आरोपित का नाम वीरेंद्र उर्फ़ विक्की, धनजय उर्फ़ सप्पू व आशीष जो दिल्ली में इंस्पेक्टर हैं।  

पुलिस प्रवक्ता गत 15 मई की रात करीब 10.20 बजे पर पुलिस कंट्रोल रूम से इआरबी टीम को सूचना प्राप्त हुई की एसआरएस रॉयल हिल्स सेक्टर -87 फरीदाबाद के मेन गेट पर 3 आदमी और 2 औरत शराब पीकर सिक्योरिटी गार्डों के साथ झगड़ा कर रहे हैं। सूचना पर एसआई कृष्ण कुमार अपनी टीम के साथ इआरबी 0184 को लेकर मौके पर पहूंचे। जहां 3 आदमी और 2 औरत सिक्योरिटी के साथ झगड़ा करते हुए मिले। पुलिस टीम ने आरोपितों को समझाने की कोशिश की तो आरोपितों  ने पुलिस टीम के साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। वहां मौजूद लोगों की मदद सेलड़ाई को शांत किया। एसआई कृष्ण की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

अरेस्ट आरोपितों के नाम  वीरेंद्र उर्फ विक्की फरीदाबाद सेक्टर -15 का रहने वाला है,आरोपित  धनंजय उर्फ सप्पू  स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव दो सरस का रहने है तथा आरोपित हाल में फरीदाबाद के सेक्टर-87 के एसआरएस रॉयल हिल्स में किराए पर रहता है। आरोपित आशीष, उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गांव अख्तियारपुर,खुर्जा का रहने वाला है। आरोपित धनंजय अपने परिवार के साथ के सेक्टर-87 के एसआरएस रॉयल हिल्स में रहता है। आरोपित धनंजय और वीरेन्द्र, आरोपित आशीष के जीजा है।

पांचों आरोपित धनंजय के घर आए हुए थे। पांचो आरोपित सिक्योरिटी गार्ड के द्वारा गेट पर शराब न पीने की बात कहने पर झगड़ने लगे मौके पर सिक्योरिटी सुपरवाईजर सुनील कुमार भी आए, सुपरवाईजर ने भी गेट पर शराब पीने से मना किया तो उसके साथ भी झगडा करने लगे। सुपरवाईजर ने पुलिस कंट्रोल रुम को कॉल कर सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस के द्वारा आरोपितों  को समझाया तो आरोपित  पुलिस के साथ भी गाली-गलोच और मारपीट करनी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलने पर थाना भूपानी एसएचओ अपनी टीम के साथ मौके पर आए। तीनों आरोपितों को सेक्टर-87 के एसआरएस रॉयल हिल्स से अरेस्ट कर लिया है। दोनो महिला को जल्द अरेस्ट किया जाएगा अरेस्ट । पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आशीष दिल्ली में पोस्टेड है। जो अपने जीजा के घर सेक्टर-87 में आया था। आरोपित धनंजय की मोबाइल की दुकान थी। जो अब नौकरी की तलाश में था। आरोपित  विरेन्द्र मशीनों का इम्पोर्ट एक्सपोर्ट का काम करता है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों  को अदालत में पेश किया जाएगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा में 10 लोकसभा और करनाल विधानसभा सीट के लिए कल 25 मई को होगा मतदान।

Ajit Sinha

ग्रेजुएट जिम ट्रेनर मोहम्मद अशरफ खान दिल्ली के मुखर्जी नगर से चुराए गए दो लग्जरी कारों सहित जयपुर, राजस्थान से पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में 2015 से 2022 तक 21437 पुलिसकर्मियों की हुई भर्ती : पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x