Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम की तोड़फोड़ दस्ते ने आज अवैध रूप बन रहे बड़े बड़े निर्माणधीन शो रूम और दुकानें को तोडा -देखें वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज नहरपार इलाके मैं अवैध रूप से बनाई जा रही कई अवैध दुकानें व शो रूम को दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से ध्वस्त कर दिया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान तोड़फोड़ दस्ते को भारी विरोध का सामना करना पड़ा पर भारी पुलिस बल होने के कारण और लोग और ज्यादा  विरोध नहीं कर पाए। और मामला बिल्कुल थम गया। इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता ॐ दत्त मौजूद थे। 

निगम की संयुक्त आयुक्त श्रीमती अलका चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें काफी लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी,कि नहरपार, वज़ीरपुर के मास्टर रोड व जीवन नगर में रोड के किनारे काफी बड़े -बड़े आधा दर्जन से अधिक शो-रूम और दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थी। जोकि निर्माण धीन हैं और लगभग 60 से 70 प्रतिशत निर्माण पूरे हो चुके हैं। उनका कहना हैं कि इन सभी निर्माणों की उन्होनें इलाके के बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुनील सिंह और सुरेंद्र हुड्डा से करवाई थी। जिसमें शिकायतें बिल्कुल सही पाई गई । इसके बाद उन्होनें तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए आज के दिन के लिए जिला प्रशासन से पुलिस फोर्स मांगी थी। 

उनका कहना हैं कि आज जैसे ही उन्हें पुलिस फोर्स मिली तो उन सभी के सभी अवैध निर्माणों को दो अर्थमूभर मशीनों की सहायता से तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान उनकी टीम को थोड़ा बहुत लोगों से विरोध का सामना करना पड़ा। जिसे वक़्त रहते हुए पुलिस बल ने संभाल लिया। उनका कहना हैं कि तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व एसडीओ महेंद्र रावत कर रहे थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख अपने अपने इलाके में बिल्डिंग इंस्पेक्टर सुरेंद्र हुड्डा व सुनील सिंह कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व खेड़ीपुल थाने में तैनात एएसआई अनिल कुमार कर रहे थे।     

Related posts

फरीदाबाद की दो, गुरुग्राम और सोनीपत की एक -एक दुकान पर रेफ्रीजरेटर बन्द मिले, दुकानें की सील – अनिल विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पंकज पूजन रामपाल ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की दी जानकारी

Ajit Sinha

आईएमए फरीदाबाद की इकाई ने आज सिविल सर्जन डॉ विनय गुप्ता को 175 पल्स ऑक्सीमीटर दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x