Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :भाजपा के डराने और धमकाने के वावजूद इनेलो के हरियाणा बंद में शहर भर के ब्यापारियों ने दिया समर्थन, धन्यवाद , देवेंद्र चौहान।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : इनैलो जिला अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौहान -बसपा जिला अध्यक्ष रतीराम व जिला प्रचार सचिव प्रेम सिंह धनखड़ ने सभी ब्यापारियों का हरियाणा बंद में इनैलो व बसपा का साथ देने पर धन्यवाद किया है। देवेन्द्र सिंह चौहान ने फरीदाबाद जिले के प्रमुख बाजारों के दौड़े के दौरान पाया कि व्यापारियों ने बन्द का व्यापक समर्थन किया हालांकि भाजपा के नेताओं ने पिछले एक सप्ताह से व्यापारियों को दुकानों को खोलने के लिए डराया व धमकाया भी था परन्तु व्यापारियों ने भाजपा नेताओं की बातों को दरकिनार करते हुए हरियाणा के हितों को सर्वोपूरी रखा,इस बात से यह भी स्प्ष्ट हो गया कि व्यापारी वर्ग व आम जनता अब भाजपा सरकार के जुमलों के बहकावे में आने वाली नही है, इस बन्द के माध्यम से लोगों ने स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में फैली व्यापक गन्दगी, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ भी रोष प्रकट किया है।
प्रशासन बीजेपी के नेताओं की दुकानों के सामने खड़ा रहा व व्यापारियों से दुकान खोलने के लिए कहता रहा परंतु फिर भी व्यापारी भाइयों ने इनैलो व बसपा द्वारा आयोजित बाजार बन्द का साथ देकर भाजपा सरकार की चूलें हिलाने का कार्य किया है। व्यापारियों द्वारा बन्द को सफल बनाने पर भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भाजपा सरकार की व्यापारी विरोधी नीतियों जैसे जी एस टी कानून, ई-ट्रेडिंग प्रणाली और डायरेक्ट पेमेंट प्रणाली से व्यापारियों में भारी रोष है, प्रदेश में नोटबन्दी से व्यापारी वर्ग नाराज हैं, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, व्यापारियों से मांगी जा रही फिरौती व लूटपाट से भी व्यापारी वर्ग नाराज है। सरेआम बच्चियों, महिलायों के साथ हो रहे छीना झपटी, मार पिटाई व बलात्कारों से भी आम आदमी भाजपा सरकार से निराश व हताश है, इनके साथ-साथ पेट्रोल व डीज़ल की लगातार बढ़ती कीमतों से जनता अब इस बात को समझ चुकी है कि भाजपा सरकार के रहते अच्छे दिन कभी नही आएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी एस वाई एल नहर नही बनाने से भाजपा सरकार से व्यापारी, किसान व मजदूर वर्ग भाजपा सरकार से छुटकारा पाना चाहता है। देवेन्द्र सिंह चौहान ने इनैलो व बसपा के उन सभी कार्यकर्ताओं का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने पिछले कई दिनों से लगातार परिश्रम करके व्यापारियों से सम्पर्क साधा व व्यापारियों को बन्द के लिए प्रेरित किया।

Related posts

“प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज खोरी के पुनर्वास में पात्रता का आधार हो सकता हैं इस पर सरकार जवाब दे”

Ajit Sinha

प्रॉपर्टी कारोबारी कमल उर्फ़ बिट्टू कंसल अब 48 वर्ष के हो गए, मामा राजपाल और बिल्डरों ने दी बधाई और शुभकामनाएं।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 11 आईएएस, 32 एचसीएस, 1 एचपीएस व 1 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x