Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: हरियाणा सरकार की तानाशाही से परेशान आढ़तीगण 20 दिसंबर को सब्जी मंडी बंद रखने का लिया फैसला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: हरियाणा सरकार की तानाशाही से परेशान सेक्टर -16 सब्जी मंडी की आढ़तियों ने आज रविवार को एक बैठक आयोजित की, जिसमें 50 से अधिक आढ़तीगण शामिल हुए। इस बैठक में यह फैसला लिया गया की सरकार द्वारा लगाईं जाने वाली एडवांस और फिक्स फी के विरोध में सेक्टर -16 स्थित सब्जी मंडी पूर्ण रूप से आगामी 20 दिसंबर -2023 को बंद रहेगी। इस दौरान एकत्रित आढ़ती लोग सब्जी मंडी के दोनों गेटों पर ताला लगा कर मोर्चा सम्भालेंगें, और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करेंगें। इसके बाद मार्केट कमेटी के सचिव को एक ज्ञापन सौंपेंगे।

प्रधान राजू पाराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका ये हड़ताल प्रदेशव्यापी हैं, फरीदाबाद जिले चार मंडी हैं, ये सभी सब्जी मंडी फरीदाबाद , तिगांव , डबुआ व बल्लभगढ़ में हैं। यहां पर लगभग 150 आढ़ती हैं। इन सभी आढ़तियों को बीते दिनों मार्केट कमेटी के द्वारा नोटिस दिया गया हैं , जिसमें जिक्र किया गया हैं कि आढ़तियों को एडवांस और फिक्स फी देनी होगी, इसका वह लोग पूर्ण रूप से विरोध कर रहे हैं। इसी क्रम में तिगांव, बल्लभगढ़ , डबुआ सब्जी मंडी के आढ़तियों ने मार्केट कमेटी के सचिव को अपने स्तर पर पहले ही ज्ञापन सौप चुके हैं। अब यहां पर सेक्टर-16 सब्जी मंडी के आढ़तियगण एकत्रित हुए हैं। इस बैठक में यह फैसला लिया गया हैं कि आगामी 20 दिसंबर-2023 को सरकार द्वारा थोपे जा रहे एडवांस और फिक्स फी करने के विरोध में सेक्टर -16 सब्जी मंडी पूर्ण रूप से बंद रहेगी। सभी आढ़ती लोग सब्जी मंडी में उपस्थित रहेंगें, और सब्जी मंडी के दोनों गेटों को बंद करके विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी आढ़ती लोग एक साथ मार्केट कमेटी के सचिव को एक ज्ञापन सौपेंगे।

Related posts

18 लाख 56 हजार 600 रूपए सहित एटीएम मशीन उखाड़ और उसे घसीटते हुए ले गए चोर।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी विकास अरोड़ा ने कई थाने के एसएचओ और क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टरों को इधर से उधर किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़: भाजपा सरकार ने 4 वर्षों के शासनकाल मे चार बार दंगे करा कर प्रदेश को जलाने का काम किया है,भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया, नवीन राव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x