Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नगर निगम के दो हाउस टेक्स इंस्पेक्टरों को विजिलेंस ने दो -दो हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया, विजिलेंस डीएसपी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : विजिलेंस की टीम ने बल्लभगढ़ नगर निगम कार्यलय से आज बढे हुए हाउस टेक्स के बिल को कम करने के एवज दो -दो हजार रूपए रिश्वत लेते हुए दो इंस्पेक्टरों को उनके सीट से ही गिरफ्तार किया हैं,विजिलेंस पुलिस की मानें तो दोनों पकडे गए इंस्पेक्टरों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।
विजिलेंस विभाग के डीएसपी जयवीर राठी ने बतातें हुए कहां कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ नगर निगम में कार्यरत हाउस टेक्स विभाग के दो इंस्पेक्टरों को दो-दो  हजार रूपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया हैं। उनका कहना हैं कि यह कार्रवाई बल्लभगढ़ निवासी जितेंद्र की शिकायत पर किया गया हैं। उनकी मानें तो इन इस्पेक्टरों ने शिकायतकर्ता के घर का हाउस टेक्स जानबूझ कर बढ़ा कर 7000 रूपए बना दिया था जिसे ठीक करवाने के लिए वह पिछले कई दिनों से नगर निगम कार्यलय का चक्कर काट रहा था इस दौरान इंस्पेक्टर उदय राम व अशोक राम ने जितेंद्र से कहां कि बढे हुए हाउस टेक्स को ठीक करवाना हैं तो उसे दो -दो हजार रूपए अलग से देने होंगें जिस पर वह दोनों इंस्पेक्टरों को दो -दो हजार रूपए अलग से देने को राजी हो गया और इस बीच उसने विजिलेंस विभाग से संपर्क कर लिया। उनका कहना हैं कि तय समय के अनुसार आज शिकायतकर्ता ने इंस्पेक्टर उदय राम व अशोक राम को बल्लभगढ़ नगर निगम में रिश्वत का रूपया देने के लिए गया जैसे उसने दोनों इंस्पेक्टरो उदय राम व अशोक राम के  हाथों में रिश्वत के दो -दो हजार रूपए दिए, ठीक उसी वक़्त विजिलेंस की टीम ने दोनों इंस्पेक्टर उदय राम व अशोक राम को पकड़ लिया।

Related posts

फरीदाबाद :मेवला महाराजपुर के एक सरकारी स्कूल में खेलते के वक़्त सांप ने काटा ,गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में कराया भर्ती ।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से विनोद मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़: भाजपा सरकार ने 4 वर्षों के शासनकाल मे चार बार दंगे करा कर प्रदेश को जलाने का काम किया है,भाईचारे को बिगाड़ने का काम किया, नवीन राव

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x