Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

हरियाणा में 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार मतदाता करेंगे लोकसभा के चुनाव में मतदान

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 1 लाख 87 हजार 911 है, जिसमें 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345 पुरुष,94 लाख 23 हजार 956 महिला महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 467 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं, जो चुनाव का पर्व-देश का गर्व के महोत्सव में अपने मत का प्रयोग करेंगे मुख्य निर्वाचन अधिकारी  ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकतंत्र में हर वोट का महत्व होता है। कभी-कभी उम्मीदवार की जीत का कारण भी एक वोट बन जाता है इसलिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मतदाता के बिना लोकतंत्र का पर्व अधूरा है। 

चुनाव आयोग का कार्य निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाना है। असली कार्य तो मतदाताओं को ही अपना मत डाल कर करना है।उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19 हजार 812 स्थाई मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 219 अस्थाई मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं सभी मतदान केंद्रों में हीट वेव को देखते हुए अतिरिक्त प्रबंध किए जाएंगे मतदाताओं का स्वागत शादी समारोह की तरह किया जाएगा, इनका स्वागत बीएलओ करेंगे।उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी निवेदनकर्ता होंगे जबकि पीठासीन अधिकारी व समस्त मतदान दल सदस्य दर्शनाभिलाषी होंगेइसके अलावा,मतदाता अपने उम्मीदवार की पृष्ठभूमि के बारे जानकारी लेने के लिए केवाईसी एप डाउनलोड कर सकता है.उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 चुनाव का पर्वदेश का गर्व के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा कार्यालय द्वारा अनूठी पहल की गई है, जिसमें निमंत्रण पत्र तैयार किया है कि भेज रहे हैं निमंत्रण, मतदाता तुम्हे बुलाने को, 25 को भूल न जाना वोट डालने आने को उन्होने बताया कि बीएलओ  वोटर स्लिप के साथ उक्त निमंत्रण  पत्र भी परिवार को भेजेगा। निमंत्रण पत्र के पिछली ओर किस प्रकार मतदान करना है, वह पूरी प्रक्रिया अंकित की गई है।मतदान प्रक्रिया में पांच चरण होते हैं।पहले मतदान के लिए लाइन में खड़ा होना है, उसके बात मतदान अधिकारी मतदान सूची में मतदाता के नाम और उसके पहचान के दस्तावेज की जानकारी लेगा। तीसरे चरण में मतदान अधिकारी अंगुली पर नीली स्याही लगाएगा चौथे चरण में मतदान  अधिकारी पर्ची लेगा  और अंगुली  पर स्याही  लगे होने की पुष्टि करेगा। उसके बाद मतदाता ईवीएम पर जाकर अपना वोट डालेगा।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: आईसीजेएस-सीसीटीएनएस परियोजना में प्रगति डैशबोर्ड पर हरियाणा पुलिस रही प्रथम।

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: लोगों ने जो ताकत दी है उससे हरियाणा में सरकार बदल देंगे – भूपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha

स्टेट विजिलेंस ब्यूरों ने आज पटवारी अशोक कुमार को 5000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट किया है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//zaltaumi.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x