Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ट्रेन में खुनी खेल : गाजियाबाद -मथुरा ईएमयू लोकल ट्रैन में दो पक्षों के बीच खुनी खेल में एक भाई की हत्या, दो जख्मी।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बल्लभगढ़ -असावटी के बीच रात करीब आठ बजे गाजियाबाद – मथुरा ईएमयू ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर हुए झगडे में एक साथ तीन भाइयों के ऊपर दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू  से ताबड़ तोड़ हमला कर दिया जिसमें तीनों भाई एक साथ गंभीर से घायल हो गए। इस सनसनी खेज घटना में एक भाई की मौत हो गई जबकि दो भाइयों को घायल में अवस्था में दिल्ली के ट्रामा सेंटर में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं जहां दोनों भाइयों की हालत खतरे से बाहर बताई गईं हैं।

रेलवे पुलिस के डीएसपी महेंद्र वर्मा ने बतातें हुए कहां कि गाजियाबाद से चल कर मथुरा की तरफ जाने वाली ईएमयू लोकल ट्रेन में रात करीब 7 से 8 बजे के बीच सीट पर बैठने को लेकर दो गुटों के बीच झगड़ा हो गया। इस झगडे में एक गुट ने दूसरे गुट तीन लोगों पर चाकुओं से ताबड़ तोड़ हमला दिया। इस हमले में तीनों भाई एक साथ गंभीर रूप से हो गए जिसमें एक भाई जुनैद जिसकी उम्र 18 हैं की मौत हो गई। घटना में घायल तीनों लोग आपस में भाई हैं। उनका कहना हैं कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि तीनों भाइयों के नाम जुनैद, (18 ), हासिम (20), साकिर (24) है और यह लोग खंदावली गांव , बल्लभगढ़ के रहने वाले थे। यह तीनों भाई दिल्ली के सदर बाजार से कपडा खरीद कर इस ट्रेन में अपने घर वापिस आने  के लिए दिल्ली के सदर बाजार, रेलवे स्टेशन से चढ़े थे। उनका कहना हैं कि दिल्ली के ओखला रेलवे स्टेशन से दूसरे पक्ष के लोग चढ़े थे यहां से इन दोनों पक्षों के बीच सीट पर बैठने को लेकर तू तू मैं -मैं शुरू हुई और बाद में बड़े झगडे का रूप ले लिया। जिसमें एक शख्स ने तीनों भाइयों पर चाकुओं से ताबड़ तौड़ हमला कर दिया और घटना स्थल से हमलावर फरार हो गए। उनका कहना हैं कि तीनों को घायल अवस्था में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां तीन में से एक भाई जुनैद की मौत हो गई और बाकि के दो भाइयों का अभी दिल्ली के ट्रॉमा  सेंटर में ईलाज चल रहा हैं जहां पर हासिम एंव साकिर की हालत खतरे से बहार बताई गई हैं। उनका कहना हैं कि इस संबंध में जीआरपी पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 302 , 324 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं और इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।

 

Related posts

फरीदाबाद: भगवान का चरित्र बताने वाले महान ऋषि हैं हमारे पूर्वज – राजेश नागर

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: बीजेपी ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक 18 मार्च को “अटल कमल” फरीदाबाद में होगी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छठी से आठवीं कक्षा के स्कूल 23 जुलाई से खुलेंगे : जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x