Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ; अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 4 चोरों से चोरी के 28 मोटर साइकिलें और 8 स्कूटी को क्राइम ब्रांच ने किया बरामद , पुलिस कमिश्नर

 

 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद ; क्राइम ब्रांच सेक्टर -56 पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर ,पकडे गए चोरों के कब्जे चोरी की 34 वाहनों को बरामद किया हैं जिसमें से 26 मोटर साइकिलें व 8 स्कूटी हैं। पुलिस इस वाहन चोर गिरोह से चोरी के 37 मुकदमें सुलझा लेने का दावा किया हैं। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने क्राइम ब्रांच की इस टीम को नगद 10 हजार रूपए नगद ईनाम एंव  प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहाँ कि क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने अंतर्राज्यीय गिरोह हैं के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं जो सिर्फ दिल्ली एनसीआर में वाहनों की चोरी करता था  और यह गिरोह दिल्ली -एनसीआर में करीब 50 से अधिक वाहनों को चोरी कर चूका हैं जिसमें से 37 चोरी के मुकदमें फरीदाबाद के  हैं इसमें से इन चोरों के पकड़े जानें से चोरी के 37 में से 34 मुकदमों को सुलझा लिया गया हैं।

उनका कहना हैं कि इन चोरों के पास से चोरी के 34 वाहनों को बरामद किया गया हैं जिसमें से 28 मोटर सायकिलें हैं और 8 स्कूटी हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग मॉल , रेल स्टेशन और अलग -अलग जगहों पर पहले रेकी किया करते हैं और एल टाइप की चाभी से मोटर साइकिलों का लॉक तोड़ कर उसे चोरी कर ले जातें थे। उनका कहना हैं कि क्राइम ब्रांच की टीम ने बेहतरीन काम किया हैं इस वजह से पुलिस विभाग की तरफ से दस हजार रूपए का ईनाम दिया गया हैं और प्रशंसा पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया हैं।इस दौरान डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह , एसीपी क्राइम राजेश चेची , क्राइम ब्रांच 56 के इंचार्ज आनंद कुमार उपस्थित थे।

Related posts

दो कुख्यात अपराधी साहिल अरोड़ा उर्फ़ पंकज अरोड़ा और प्रिंस उर्फ़ सोनू बर्फी पकड़ा गया।

Ajit Sinha

क्रिप्टो करेंसी में धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने वाला कंपनी सचिव अरेस्ट, चीन के एक गिरोह से जुड़े थे तार

Ajit Sinha

प्रदेश में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही, अब तक 25 खानें रद्द की जा चुकी हैं: मूलचन्द शर्मा 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x