अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
जेवर में खुशियों के घर में पसरा मातम, सिलेंडर ब्लास्ट में पिता-पुत्र की हुई दर्दनाक मौत। गौतमबुद्धनगर के जेवर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कोतवाली जेवर क्षेत्र के दयानतपुर गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे गैस सिलेंडर में रिसाव के बाद आग लगने से जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे 56 वर्षीय वीरपाल सिंह और उनके 24 वर्षीय बेटे अभिषेक की झुलसकर मौत हो गई। घर में 2 दिसंबर को बेटी की शादी होनी थी, लेकिन इस घटना ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया है।

हादसे में अभिषेक की 22 वर्षीय पत्नी काजल और 2 साल का मासूम बच्चा आदित्य भी झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है और दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार का कहना है कि शाम लगभग 6:30 बजे कोतवाली जेवर क्षेत्र अंतर्गत गांव दयानतपुर में सिलेंडर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई… मौके पर यह ज्ञात हुआ कि वीरपाल के घर में सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हुआ, जिसमें वीरपाल उम्र लगभग 56 वर्ष और उनके पुत्र अभिषेक उम्र लगभग 24 वर्ष, दोनों की डेथ हो गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस शवों का पंचायतनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही जेवर के विधायक धीरेंद सिंह मौके पर पहुंचे, और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

