Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: थार गाड़ी ने आज पहले इको, फिर मोटर साइकिल में मारी जोरदार टक्कर , दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना सेक्टर -8 क्षेत्र में आज प्रात लगभग साढ़े 6 एक तेज रफ़्तार थार गाडी ने मुजेसर मेट्रो स्टेशन के नजदीक सबसे पहले इको गाडी में जोरदार टक्कर मारी, फिर इसके साइड से गुजर रही मोटर साइकिल में भी टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से घायल हुए एक मोटर साइकिल सवार को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, घायल इको सवार को नागरिक बादशाह खान अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया,

जहां से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां पर इस वक़्त उसका इलाज चल रहा हैं। पुलिस की माने तो घायल मोटर साइकिल सवार का नाम सुमित और इको गाडी में शख्स का नाम अमित हैं। इस हादसे की सूचना लगभग सुबह के 7 बजे मिली थी, जबकि ये हादसा साढ़े 6 से 7 बजे के बीच की हैं। आगे की कार्रवाई थाना सेक्टर -8 के अंतर्गत आने वाली सेक्टर -7 पुलिस चौकी पुलिस कर रही हैं।

Related posts

शनिवार और रविवार को सिटीजन के संपत्ति कर की स्वयं सत्यापन करने के लिए लगाई गई ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मॉडल संस्कृति, सेक्टर 55 की छात्रा जिया विमल ने 10 मीटर निशानेबाजी में जीता रजत पदक।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने जिला पलवल के खाईका गांव के सरपंच इकबाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x