Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़ का आभार जताया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:फरीदाबाद वेलफेयर एसोसिएशन की संपूर्ण टीम ने मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के पूर्व राजनीतिक सचिव अजय गौड़  के निवास पर जाकर उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौड़ द्वारा खेड़ी पुल शमशान घाट की पार्किंग में इंटरलॉकिंग टाइल  एवं श्मशान घाट के अंदर एक नया ट्यूबवेल लगवाने पर उनका आभार व्यक्त किया। संस्था के सचिव नरेंद्र जैन ने बताया कि उनकी संस्था श्मशान घाट का पूरा कार्यभार संभालती है।

शमशान घाट में क्रिया कर्म के लिए आने वाले लोगों को पार्किंग की बहुत समस्या होती थी जिसका समाधान अजय गौड़ द्वारा करवाया गया है। इस मौके पर गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेश पर 90 विधानसभा क्षेत्रों में बिना भेदभाव के विकास कार्य चल रहे है। मुख्यमंत्री के आदेशों के बाद फरीदाबाद की सफाई व्यवस्था दुरूस्त हो गई है साथ ही खत्ता घरों को समाप्त कर सेल्फी प्वाइंटों का निर्माण चल रहा है तथा कुछ का हो चुका है। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, शोभित अरोड़ा, के जी अग्रवाल, बिशन नागपाल, पवन खन्ना, महेन्द्र वर्मा एवं मुकेश सैनी उपस्थित थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: कर्मचारी चयन आयोग द्वारा भरे जाएंगे ग्रुप-डी के 13 हजार से अधिक पद-: संजीव कौशल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मानव रचना और पीएसजी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की उपस्थिति में एनईवाईपी- 2022 की मेजबानी ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x