Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : यमुना नदी से रेत चोरी करने गए युवक पीट-पीटकर हत्या, 3 दोस्तों पर लगा हत्या का आरोप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद फरीदाबाद में अपने दोस्तों के साथ मिल कर जमुना किनारे से रेत चोरी गए युवक को उसी के दस्तों ने उतरा मौत के घाट। आरोप है की आज तड़के गाँव छायंसा का रहने वाला रोहित नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ जमुना किनारे रेत चोरी करने गया था लेकिन चोरी के दौरान उनका आपस में कोई विवाद हो गया जिसके बाद उसी के बाकी के तीन दोस्तों ने उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया और शव को यमुना नदी के किनारे फ़ेंक कर फरार हो गए। पीड़ित के  परिजनों की शिकायत पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

 बीती रात गांव छायसा में एक 22 साल के युवक की लाश मिलने से हडकंप मच गया, परिजनों की माने तो मृतक युवक देर शाम को अपने घर से यमुना रेती लेने के लिए अपनी भैसा-बुग्गी लेकर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने आसपास में खोजबीन शुरू कर दी लेकिन युवक का कहीं कोई पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि सुबह गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें मृतक रोहित का शव छांयसा में यमुना किनारे पड़े होने की बात बताई। मृतक रोहित के शरीर और गर्दन पर चोटों के काफी जख्म भी मिले हैं जिससे युवक की हत्या होने की बात सामने आ रही है। मृतक के परिजनों ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या करने की आशंका जाहिर करते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है फिलहाल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर केस की छानबीन शुरू कर दी है।  वहीं,एसीपी बलबीर की माने तो मृतक रोहित और आरोपीयों का रेत चोरी करने को लेकर कोई विवाद हुआ था जिसके बाद  रोहित को चोट मार कर मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है और मृतक के  शरीर पर मारपीट और चोट के निशान पाए गए हैं फिलहाल हत्या के आरोप में  केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Related posts

हरियाणा में नशे के खिलाफ 15 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का सिरसा में सीडीएलयू से हुआ आगाज, फरीदाबाद में होगा सम्पन्न।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एसीपी की थार गाड़ी से कुचल कर सनसनीखेज हत्या करने के मामले में 4 आरोपित राउंड अप, थार गाड़ी बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भतीजा होने की ख़ुशी में आयोजित पार्टी में चली गोली, दो आरोपितों को क्राइम ब्रांच -30 ने धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x