Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद वीडियो

फरीदाबाद : पलवली हत्याकांड :आरोपी पक्ष के परिजन पुलिस की सुरक्षा में कल सुबह गांव लौटेंगें, पीड़ित पक्षों की महिलाओं ने किया हंगामा,खुद देखिए वीडियो।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : पलवली हत्याकांड : आज आरोपी पक्ष के परिजन गांव पलवली अपने घर लौटने हेतु पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी से मिले और उनसे कहा कि वह लोग अपने घर वापिस जाना चाहते हैं और उनके घर वापिस जाने पर झगडे की आशंका हैं। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने उनकी बातों को सुनने के बाद आश्वस्त किया कि उन्हें पूरे सुरक्षा के साथ उनकों घर पहुंचाया जाएगा । इस बाबत उन्होनें खेड़ीपुल थाना के एसएचओ राकेश कुमार को बोल दिया हैं। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के आदेश मिलने के बाद आज जब खेड़ीपुल थाने के एसएचओ राकेश कुमार पलवली गांव पहुंचे तो पीड़ित परिवार की महिलाओं ने  उन्हें रास्ते में रोक लिया और हंगामा शुरू कर दिया। इस हंगामें की वीडियो आप स्वंय देखिए और सुनिए। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी का कहना हैं कि कल सुबह के वक़्त पूरे सुरक्षा घेरे में आरोपी पक्ष के परिजनों को उनके निवास पर छोड़ दिया जाएगा और जो लोग कानून हाथों में लेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

आरोपी नरेंद्र व धर्मेंद्र की पत्नी संतोष व बबिता ने atharv news से बातचीत करते हुए बताया कि उनके परिवार के बच्चे अंजली, अनुज, सेक्टर -16 से एक साथ टियूशन पढ़ कर बीते 17 सितंबर को घर की ओर लौट रहे थे । उनका कहना हैं कि थोड़ी दूर जाने के बाद मेरे परिवार के दो बच्चे शिव कांत व श्रीकांत और भी मिल गए और यह चारों बच्चें एक साथ  एक गाडी में वापिस अपने घर की ओर आ  रहे थे जैसे ही वह लोग वजीरपुर गांव के समीप पहुंचें तो गांव के ही निवासी हरीश उर्फ़ चिल्लू ने उनके गाड़ी के आगे अपनी गाडी लगा दी  और उनके साथ मारपीट करने की कोशिश की पर उस दौरान किसी शख्स ने हरीश उर्फ़ चिल्लू से कहा कि इन बच्चों के साथ अपना कोई झगड़ा नहीं हैं इन बच्चों को जाने दो और उनके बच्चे अपने घर पहुंच गए और आपबीती सारी बातें घर में परिजनों को बताई।
उनका कहना हैं कि इस बात की शिकायत पूर्व सरपंच व उनका जेठ बिल्लू उनके घर पर हरीश उर्फ़ चिल्लू को समझने के उद्देश्य से पहुंचे थे पर वहां पर उन लोगों ने उनके जेठ बिल्लू के सिर पर तेज धार हथियार से दो से तीन वार किए के बाद वह निचे सड़क पर गिर गए। इसके बाद  उनके घर में बिल्लू को जान से मार देने की खबरें आई के बाद घर के लोग एक -एक करके घटना स्थल पर पहुंचे उनमें से लीलू ने अपने हाथ एक लाइसेंसी बंदूक लेकर पहुंचा जिसने बंदूक से पहले तो हवा फायर किया के बाद भी लोग बिल्लू  की जान को बख्स नहीं रहे थे के दौरान लीलू ने पहले तो हवा फायर किया। इसके बाद भी वह लोग नहीं मानें और उनसे उलझ पड़ें, फिर उसने अपने बचाव में गोलियां चलाई जिसमें पांच लोगों की मौतें हो गई। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि एक बंदूक में छह से सात गोलियां थी वहीँ गोलियां घटना  वाले  दिन चली थी। पुलिस ने जो चार हाथियों से गोलियां बरसाने की बात चार्जशीट में दर्शाई हैं वह बात गलत हैं।
उनका कहना हैं कि घटना के बाद वह लोग अपने -अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरें हुए थे। इस बात को तीन महीनें बीत चुके हैं और कितना अपने रिश्तेदारों के घरों पर रहेंगें। उनका कहना हैं कि इस झगड़े की साजिश उन लोगों ने पहले से ही बना रखी थी पर यह लोग नहीं मारतें तो वह लोग बिल्लू व परिवार के कई सदस्यों को मार देते। खेड़ीपुल थाने के एसएचओ राकेश कुमार आज पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी के आदेश मिलने के बाद पलवली गांव पहुंचे तो वहां पर पीड़ित पक्षों की महिलाओं  ने उनका रास्ता रोक लिया,आरोपी पक्ष के परिजनों के लौटने का विरोध किया और उन लोगों का कहना था कि अब इस गांव में आरोपी पक्ष के लोग नहीं रह सकतें हैं पर पुलिस का कहना हैं कि हत्या के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं और उनके परिजन अपने घर लौटना चाहतें हैं तो उनकों अपने घर जाने से हैं  नहीं रोक सकता हैं। पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी की मानें तो कल सुबह पुलिस की सुरक्षा घेरे में उनको उनके घर पर छोड़ दिया जाएगा।

 

Related posts

फरीदाबाद में बाढ़ मॉक ड्रिल गुरुवार की सुबह 9 बजे सायरन बजते ही आरंभ होगी ड्रिल

Ajit Sinha

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के नेतृत्व में इलेक्ट्रिक वाहन संगोष्ठी और प्रदर्शनी देखने नार्वे पहुंचा प्रतिनिधिमंडल

Ajit Sinha

फरीदाबाद: देश में सरकारी नौकरियों में 30 लाख पद खाली, कांग्रेस की सरकार बनने पर भरे जाएंगे सभी पद-उदयभान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x