Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

महेंद्रगढ़ :प्रयास श्री बाला जी संगठन ने शनिदेव मंदिर में किया पौधा रोपण प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है: मनोज मेघनवास

विनीत पंसारी की रिपोर्ट 

महेंद्रगढ़: गांव सिलारपुर में शनि देव के मन्दिर में प्रयास श्री बाला जी संगठन ने पौधा रोपण किया। संगठन के प्रमुख मनोज मेघनवास ने गांव सिलारपुर के शनी देव के मंदिर में पौधा रोपण करते हुए बताया कि आज के इस युग में प्रकृति समस्त जीवों के जीवन का मूल आधार है।प्रकृति का संरक्षण एवं संवर्धन जीव जगत के लिए बेहद ही अनिवार्य है।प्रकृति पर ही पर्यावरण निर्भर करता है।

यदि हमें अपने पर्यावरण को बनाए रखना है तो पेड़ पोधे अधिक से अधिक लगाने और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेनी चाहिए।पेडो में देवताओं का निवास भी बताया गया है।संस्था के सदस्य सन्दीप भांडोर ने बताया कि पेड़ पौधे धरती का श्रंगार है। पेड़ पोधो के बिना  के बिना मानव जीवन की कल्पना   भी नही कर सकते।पेड़ पोधो से मानव के लिए विभिन प्रकार की ओषधि बनती है।सिलारपुर के रामफल निवासी ने कहा कि संस्था पर्यावरण बचाओ पर बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है।  इस अवसर पर मनोज मेघनवास, राजेश,सतवीर,मनोज तँवर,विकास,गजराज,मुखराम,रविंद्र,सुशिल,जगदीश आदि उपस्तिथ थे।

Related posts

एचआईएजीईकॉन- 2025 का फरीदाबाद में सफल आयोजन- डॉ. निशा कपूर

Ajit Sinha

फरीदाबाद की एक युवती से 7 करोड 59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के वाले 16 साइबर ठग पकड़े गए-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

विश्व रक्तदाता दिवस पर हरियाणा की जेलों में रक्तदान शिविरों का आयोजन,विभिन्न जेलों से 525 यूनिट रक्त किया गया एकत्रित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x