Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:ओल्ड नगर निगम की टीम ने सेक्टर -10 -11 की डिवाइडिंग पर कुल 66 व्यवसायिक संस्थानों पर की सीलिंग की कार्रवाई।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज बुधवार को सेक्टर -10 -11 की डिवाइडिंग पर रिहायशी प्लाटों पर अवैध रूप से चलाए जा रहे व्यावसायिक संस्थानों में सीलिंग कार्रवाई की है। आज कुल 66 संस्थानों  पर सीलिंग की कार्रवाई की गई है। ओल्ड नगर निगम ने आज भारी पुलिस बल के साए में सीलिंग की कार्रवाई की गई, जिसमें सीलिंग की कार्रवाई की गई , उनमें होटल कई शोरूम व दुकानें शामिल है। इसके अतिरिक्त रेहड़ी-पटरियों को भी बड़े स्तर पर हटाया व जब्त किया गया है। इन स्थानों पर पहले भी कई-कई  बार सीलिंग की कार्रवाई की जा चुकी है। यह लोग इतने ज्यादा ढीठ है कि सीलिंग लगने के कुछ दिन बाद ही, सील को तोड़ कर फिर से अपनी- अपनी व्यावसायिक शुरू कर लेते है। जरुरत सख्त से सख्त कार्रवाई करने की।
एसडीओ विनोद सिंह के नेतृत्व में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते की टीम आज दोपहर के लगभग 12 बजे सेक्टर-10 -11 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंच गई, और रिहायशी प्लाटों पर अवैध रूप से चलाए जा रहे अवैध होटल , बड़े-बड़े शोरूम व दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही ओल्ड निगम ने सीलिंग की अपनी कार्रवाई शुरू की, वहां के दुकानदारों में हलचल शुरू हो गई, दुकानदार के मालिक व स्टाफ के लोग अपनी -अपनी दुकानें बंद करके सड़कों पर आ गए, इस दौरान कोई मुस्कुरा रहा था, तो किसी चेहरे उदासीन नजर आ रहे थे, पर नगर निगम की टीम सीलिंग की कार्रवाई किए जा रही थी। पीएस सेक्टर-8 के एसएचओ कृष्ण कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौजूद थी। इस कारण से कोई भी दुकान मालिक उपस्थित एसडीओ विनोद सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों पर सफ़ेद पॉश चाचा- ताऊ के फोन नहीं करवा पाए। और ओल्ड नगर निगम की टीम ने दोपहर के लगभग साढ़े तीन बजे तक कुल 66 व्यवसायिक संस्थानों पर सीलिंग कार्रवाई कर दी।निगम अधिकारी ने बताया कि इसके बाद रेहड़ी -पटरियों को भी हटाया गया व जब्त किया गया जो रेहड़ी -पटरियों पर फल व नारियल बेच रहे थे शामिल है। इस ड्यूटी के रूप में निगम कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद : जलभराव की निकासी हेतु उचित कदम पहले से ही उठा रखे हैं जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या हैं, पानी तुरंत निकाला, कमिश्नर मोहम्मद शाइन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: चाचा को रंजिशन कैंची घौंपकर कातिलाना हमला करने के मामले में भतीजा पकड़ा गया।

Ajit Sinha

हरियाणा में कोरोना पॉजिटिव के 2040 नए मरीज, 175 ऑक्सीजन, 31 वेंटिलेटर पर हैं मरीज, 22 जिलों के आंकड़े, लिस्ट में पढ़े।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x