Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

नेशनल हेराल्ड मामले में BJP की साजिश के खिलाफ पूरे देश और कांग्रेसजनों में आक्रोश है- कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया को सुने वीडियो

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नई दिल्ली:नेशनल हेराल्ड मामले में BJP की साजिश के खिलाफ पूरे देश और कांग्रेसजनों में आक्रोश है। ये पूरी तरह से बोगस चार्जशीट है, एक फर्जी मामला है। असलियत ये है कि 12 साल पुराने केस में सरकार को 365वें दिन चार्जशीट दायर करनी पड़ी, क्योंकि उनके पास कोई साक्ष्य या सबूत नहीं है। सरकार ने मनी लॉड्रिंग का चार्ज उस केस में लगाया है, जहां एक पैसे का आदान-प्रदान नहीं हुआ है।

एक भी प्रॉपर्टी का ट्रांसफर नहीं हुआ है। यंग इंडियन एक नॉट फॉर प्रॉफिट-सेक्शन 25 की कंपनी है, वो अपने किसी शेयरहोल्डर को डिविडेंड या सैलरी नहीं देती है। हम BJP के दुष्प्रचार का सामना कोर्ट में करेंगे। ये BJP का डर और उनकी प्रतिशोध की गंदी राजनीति दिखाता है। श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अपनों का खून इस मिट्टी में मिला हुआ है- ये कांग्रेस पार्टी है। हम BJP से डरने वाले नहीं हैं। सोनिया व राहुल गांधी के खिलाफ ED की चार्जशीट पर कांग्रेस पार्टी का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

Related posts

फरीदाबाद की सिरिंज से दुनिया को लग रही वैक्सीन – धनखड़

Ajit Sinha

विपक्ष के नेता राहुल गांधी से विनेश फौगाट और बजरंग पूनिया ने की मुलाकात, लड़ सकते है विधानसभा चुनाव।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: कनॉट पैलेस थाना पुलिस ने लोगों से करोड़ों की ठगी करके, ऐस की जिंदगी जीने वाले दो धोखेबाजों को किया अरेस्ट। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x