Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण का कार्य करें जल्द पूरा : अध्यक्ष विक्रम सिंह

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: उपायुक्त  व जिला स्तरीय क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह ने आज लघु सचिवालय ने आज डीएलआईएमसी की दूसरी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अध्यक्ष ने जिला के एक प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसाइटीज(खेरी कलां) के कंप्यूटरीकरण की एसएलआईएमसी को सिफारिश की और बाकी बचे पीएसीएस का भी जल्द से जल्द कंप्यूटरीकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में आसानी होगी और एक क्लिक में ही कंप्यूटर पर पैक्स के एक-एक डाटा से हो सकेंगे रू-ब-रू, कंप्यूटरीकरण होने से काम में आएगी पारदर्शिता।फरीदाबाद केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि जिला में 7 पीएसीएस का कंप्यूटरीकरण होना है जिनमें से तीन पीएसीएस के लिए परचेज प्रपोजल भेज दिया गया और 4 का ऑडिट होना बाकी है।

उन्होंने बताया कि पीएसीएस के कंप्यूटरीकरण के बाद किसानों को लोन प्राप्त करने में आसानी होगी और एक क्लिक में ही कंप्यूटर पर पैक्स के एक-एक डाटा से हो सकेंगे रू-ब-रू, कंप्यूटरीकरण होने से काम में आएगी पारदर्शिता। इसको लेकर प्रस्तावित पैक्स कंप्यूटरीकरण योजना के तहत नाबार्ड का भी समन्वय है और पैक्सों को नाबार्ड से भी फंडिंग मिलती है।इस बैठक में सहकारी बैंक फरीदाबाद के महाप्रबंधक सुनील कुमार, सहकारी समितियों के सहायक रजिस्ट्रार राम कुमार, नाबार्ड के क्लस्टर अफसर मयंक प्रताप सिंह, नोडल ऑफिसर जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।

Related posts

नवनियुक्त ज़िला अध्यक्ष राज वोहरा के नेतृत्व में भाजपा ज़िला फरीदाबाद की संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने अब पुराने कागजों रिसाइकलिंग सिस्टम के जरिए से पुनः उपयोग में लाने का लिया निर्णय।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:विधायक राजेश नागर ने आज शाहाबाद गांव में चलाया महा सफाई अभियान।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x